साल का पहला सूर्य ग्रहण आज ,सूर्य ग्रहण पर बन रहा पंचग्रही योग …

raipur@khabarwala.news

Surya Grahan 2025 : ग्रहण एक भले की खगोलीय घटना हो, लेकिन इसका ज्योतिष में बहुत ही अधिक महत्व है। ऐसे ही 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसके कारण यह भारत में नजर नहीं आएगा। मूल रूप से ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा। बता दें कि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिससे सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन मानव जीवन पर इसका काफी असर देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से संबंधित हर एक जानकारी….

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में हो रहा है, जहां पर पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वृषभ, मकर, कुंभ और मिथुन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।

Surya Grahan 2025 Live: क्यों लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी जाती है। जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश पृथ्वी तक नहीं आ पता है। इसी को जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण पर बन रहा पंचग्रही योग (Surya Grahan 2025 Live)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में विराजमान रहेंगे। जहां पर उनके साथ बुध, शुक्र, राहु और चंद्र भी विराजमान होंगे। ऐसे में पांच ग्रहों की युति से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत होगी।

सूर्य ग्रहण पर बन रहा शक्तिशाली पंचग्रही योग, इन राशियों के जातक जिएंगे लग्जरी लाइफ, पद-प्रतिष्ठा की होगी प्राप्ति

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 Live)

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन ये ग्रहण बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में नज़र आएगा।

सूर्य ग्रहण पर इन राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव (Surya Grahan 2025 Live)

सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। बता दें कि सला का पहला सूर्य ग्रहण का मीन, कन्या और धनु पर अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन राशियों को करियर और बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है।

सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से कैसे बचें गर्भवती महिलाएं (Surya Grahan 2025 Live)

ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। इस दौरान इन्हें संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करने के साथ-साथ दान करना शुभ होगा।

होगा आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 Live)

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 यानी आज को होगा,जो यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ये भारत में नज़र नहीं आइएगा।

सूर्य ग्रहण के समय न करें ये गलतियां (Surya Grahan 2025 Live)

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान पूजा पाठ करें, लेकिन देवी-देवता की मूर्तियों को स्पर्श न करें।

ग्रहण के समय खाना बनाना और खाना मना होता है। हालांकि गर्भवती, बूढ़े, बच्चे खा सकते हैं।

ग्रहण के समय शरीर में मालिश करने से बचना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून, बाल आदि काटने की मनाही होती होती है।

शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशेष संयोग

साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लग रही है। जो काफी विशेष माना जा रहा है। आज के दिन स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आज पितरों का तर्पण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

सूर्य ग्रहण के समय करें इन मंत्रों का जाप (Surya Grahan 2025 Live)

सूर्य ग्रहण के समय ॐ सूर्याय नमः या फिर ॐ आदित्याय च सोमाय मंत्र का जाप करें। इससे नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।j

सूर्य ग्रहण से पहले कर लें ये काम (Surya Grahan 2025 Live)

सूर्य ग्रहण के समय बहुत ही अधिक मात्रा में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे भोजन दूषित हो जाता है। इसलिए दूध, दही सहित अन्य पके हुए भोजन में तुलसी की पत्तियां जरूर डाल दें। इससे खाना दूषित नहीं होगा। ऐसा माना जाता है।

क्या गर्भवती महिलाओं पर होगा सूर्य ग्रहण का असर? (Surya Grahan 2025)

पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण नजर नहीं आने वाला है। ऐसे में भारत में न ही सूतक काल मान्य होगा और न ही गर्भवती महिलाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं बिना किसी चिंता के अपने खानपान और आराम का ध्यान रखें।

सूर्य ग्रहण पर बन रहा दुर्लभ संयोग (Surya Grahan 2025)

29 मार्च 2025 एक बहुत ही अद्भुत और विलक्षण घटना लगभग 199 वर्षों के बाद आपके जीवन में घटित होने जा रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मार्च को मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र,,राहु और चंद्रमा का पंचग्रही योग बनेगा और सूर्य ग्रहण के बाद शनि भी मीन राशि में आ जाएंगे. सूर्य ग्रहण के दिन छह ग्रहों का महा विस्फोटक योग बनेगा। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025 Where to watch)

29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। लेकिन दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा।

भारत में सूतक काल मान्य होगा कि नहीं?(Surya geahan 2035 Live )

बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। ऐसे में दोपहर करीब 2: 21 बजे में शुरू हुए ग्रहण से करीब 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। ऐसे में सूतक काल तड़के 2:21 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कितने बजे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 live )

भारतीय समय के अनुसार, 29 मार्च को दोपहर 2:21 से शुरू होगा और शाम 6:14 तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण समाप्त के साथ शनि बदलेंगे अपनी चाल

ज्योतिष शास्त्र में 29 मार्च का दिन काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन न्याय के देवता शनि भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि सूर्य ग्रहण के समापन के बाद रात करीब 11 बजे शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 30 साल बाद गुरु की राशि मीन में आने से कुछ राशि के जातकों को साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिल सकती है।

सूर्य ग्रहण से किन राशियों को मिलेगा लाभ (Surya Grahan 2025 Live)

साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा हो सकता है, तो कुछ राशियों के लिए अनलकी हो सकता है। ये सूर्य ग्रहण वृषभ, मकर, कुंभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके अंदर कूटनीतिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

सूर्य ग्रहण से पहले कर लें ये काम (Surya Grahan 2025 Live)

सूर्य ग्रहण के समय बहुत ही अधिक मात्रा में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे भोजन दूषित हो जाता है। इसलिए दूध, दही सहित अन्य पके हुए भोजन में तुलसी की पत्तियां जरूर डाल दें। इससे खाना दूषित नहीं होगा। ऐसा माना जाता है।

किस राशि में लग रहा है सूर्य ग्रहण

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला सूर्य मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है।

सूर्य ग्रहण पर करें राहु-केतु शांति का मंत्र (Surya Grahan 2025 Live)

सूर्य ग्रहण के समय राहु और केतु का प्रभाव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए राहु-केतु के शांति मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

ॐ राहवे केतवे नमः।

सूर्य ग्रहण की कथा (Surya Grahan 2025 Live)

पुराणों के अनुसार, राहु और केतु असुरों के रूप में जाने जाते थे। जब देवताओं और राक्षसों ने अमृत मंथन किया, तो एक अमृत का घड़ा निकला। जिसे पीकर अमर बनने के लिए देवताओं और दानवों में भयंकर युद्ध होने लगा। ऐसे में भगवान विष्णु ने मोहिनी का अवतार लेकर उन्हें अमृत पान कराया। ऐसे में वह देवताओं को अमृत और दानवों को साधारण जल का पान करा रहे थे। यह राहु ने देख लिया और राहु ने देवताओं के बीच में आकर अमृत पीने का प्रयास किया। सूर्य और चंद्रमा ने राहु का विरोध किया, जिसके कारण भगवान विष्णु ने उसे सिर से धड़ से अलग कर दिया और राहु का सिर आकाश में तैरने लगा, जिसे अब हम ग्रहण का कारण मानते हैं।

सूर्य़ ग्रहण और राहु-केतु का कनेक्शन (Surya Grahan 2025 Live)

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को राहु और केतु के प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। राहु और केतु को ग्रहणों के कर्ता माना जाता है। बता दें कि साल का पहले ग्रहण के समय सूर्य पर राहु का असर होगा।

क्या सूर्य ग्रहण के समय बंद होंगे मंदिर के कपाट? (Surya Grahan 2025 Live)

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है जिसके साथ ही पूजा पाठ, मांगलिक काम बंद हो जाते हैं। लेकिन ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य होगा। इसलिए मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे।

सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से कैसे बचें गर्भवती महिलाएं (Surya Grahan 2025 Live)

ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। इस दौरान इन्हें संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करने के साथ-साथ दान करना शुभ होगा।

सूर्य ग्रहण के समय करें इन मंत्रों का जाप (Surya Grahan 2025 Live)

सूर्य ग्रहण के समय जप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए ग्रहण के समय ॐ सूर्याय नमः या फिर ॐ आदित्याय च सोमाय मंत्र का जाप करें। इससे नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण के समय करें इन मंत्रों का जाप (Surya Grahan 2025 Live)

सूर्य ग्रहण के समय जप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए ग्रहण के समय ॐ सूर्याय नमः या फिर ॐ आदित्याय च सोमाय मंत्र का जाप करें। इससे नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण पर बन रहा पंचग्रही योग (Surya Grahan 2025 Live)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में विराजमान रहेंगे। जहां पर उनके साथ बुध, शुक्र, राहु और चंद्र भी विराजमान होंगे। ऐसे में पांच ग्रहों की युति से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत होगी।

सूर्य ग्रहण पर बन रहा शक्तिशाली पंचग्रही योग, इन राशियों के जातक जिएंगे लग्जरी लाइफ, पद-प्रतिष्ठा की होगी प्राप्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *