29 मार्च 2025 को लगेगा पहला सूर्य ग्रहण …

raipur@khabarwala.news

  • गूगल ने लॉन्च किया खास एनिमेटेड डूडल

गूगल ने 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण को देखते हुए स्पेशल एनिमेटेड डूडल तैयार किया है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इस डूडल को देखने के लिए यूजर्स को गूगल के सर्च पेज पर solar eclipse 2025 सर्च करना होगा। गूगल के सर्च पेज पर रिजल्ट के साथ यूजर्स को ग्रहण का इंटरेक्टिव विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। इस मौके के लिए Google ने भी खास तैयारी की है। सर्च इंजन कंपनी ने स्पेशल एनिमेटेड डूडल पेश किया है। यह डूडल तब दिखाई देता है, जब यूजर्स गूगल पर solar eclipse, solar eclipse 2025 या total solar eclipse जैसे कीवर्ड सर्च करते हैं।

यूजर्स को सर्च रिजल्ट के साथ ग्राफिक ओवरले देखने को मिलता है, जिसमें सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आ जाने से सूर्य ग्रहण दिखने लगता है। इस डूडल में ग्रहण के दौरान सूर्य के बाहरी हिस्से में दिखाने वाला कोरोना भी देखने को मिलता है।

गूगल पर कैसे देखें स्पेशल एनिमेटेड डूडल?

अगर आप गूगल पर इस खास सोलर एक्लिप्स एनिमेशन डूडल को देखना चाहते हैं तो आपको अपने डिवाइस पर गूगल का सर्च पेज ओपन करना है। इसके लिए आपको ब्राउजर पर google.com ओपन करना होगा। इसके बाद solar eclipse 2025 या total solar eclipse जैसे कीवर्ड सर्च करना होगा। सर्च रिजल्ट्स के पेज पर आपको गूगल का यह खास इंटरेक्टिव डूडल दिखाई देने लगेगा।

क्या भारत में दिखाई देगा 29 मार्च का सूर्य ग्रहण?

जब भी पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा के आने से सूर्य की रोशनी में रुकावट आती है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगना है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जिसमें सूर्य का कुछ ही हिस्सा ढका रहेगा।

NASA के अनुसार, यह आंशिक सूर्य ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका और आर्कटिक के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत से इस ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की छाया भारत के ऊपर से नहीं गुजरेगी।

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे होगी और इसका पीक समय शाम 4:17 बजे है। सूर्य ग्रहण शाम 6:13 बजे खत्म हो जाएगा।

क्यों खास है डूडल

गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है। 29 मार्च को लगने वाले साल के पहले सूर्य ग्रहण के मौके पर उसने एनिमेटेड डूडल लॉन्च किया है। यह डूडल यूजर्स को इस खगोलीय घटना की जानकारी देता है बल्कि उन्हें इंटरेक्टिव विजुअल एक्सपीरियंस भी ऑफर करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *