Surya Grahan 2025 : साल का पहला सूर्य ग्रहण कब? जानें तारीख और सूतक काल का समय…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-18 | 07:03h
update
2025-03-18 | 07:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Surya Grahan 2025 : साल का पहला सूर्य ग्रहण कब? जानें तारीख और सूतक काल का समय…

raipur@khabarwala.news

Surya Grahan 2025 : साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण मार्च के महीने में लगने जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से सूर्यग्रहण एक अशुभ घटना मानी गई है। सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं साल का पहला सूर्यग्रहण कब लगेगा। साथ ही जानें सूतक काल कब से कब तक रहेगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च के महीने में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का अशुभ माना गया है। सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य पूजा पाठ आदि नहीं किया जाता है। सूर्य ग्रहण से पहले हाल ही में इस साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगा था। तो आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है। साथ ही जानें सूर्यग्रहण का समय और सूतक काल का समय कब से रहेगा।

Advertisement

कब लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2025)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च शनिवार के दिन लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण का आरंभ दोपहर में 2 बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम में 6 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि ग्रहण के आरंभ से 12 घंटे पहले सूर्यग्रहण लग जाता है। भारतीय समय अनुसार, इस ग्रहण का सूतक काल 28 मार्च की मध्य रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर लग जाएगा।

किन-किन देशों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण

साल का पहले सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, भारत के किसी भी हिस्से में यह सूर्य ग्रहण दृश्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें क्या न करें (Surya Grahan Do’s and Don’t)

सूर्य ग्रहण के दौरान व्यक्ति को सोना नहीं चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना पकाना नहीं चाहिए। हालांकि, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं फल आदि का सेवन कर सकती है।

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।

यदि आपके पहले से ही भोजन आदि रखा है तो उसमें तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान अपने घर के मंदिर के कपाट भी बंद कर देने चाहिए।

सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर स्नान करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के बाद अपने पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़क दें।

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जप करना शुभ रहता है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 00:52:18
Privacy-Data & cookie usage: