छत्तीसगढ़ के 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जून माह से प्रीपेड स्मार्ट मीटर -अब मीटर को करना होगा रिचार्ज: जिस रोज बैलेंस खत्‍म; उस दिन से कट जाएगी बिजली…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-18 | 15:56h
update
2025-03-18 | 15:56h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ के 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जून माह से प्रीपेड स्मार्ट मीटर -अब मीटर को करना होगा रिचार्ज: जिस रोज बैलेंस खत्‍म; उस दिन से कट जाएगी बिजली…

raipur@khabarwala.news

CG Smart Meter Rules 2025: छत्तीसगढ़ के 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जून माह से प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली का उपयोग करना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज कराना होगा। जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर (CG Smart Meter Rules 2025) नहीं लगा है, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिल जाएगी। केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Advertisement

इस योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर (CG Smart Meter Rules 2025) लगाए जाएंगे। इस मीटर की खास बात यह है कि इसकी मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी। बिजली कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकेंगे।

रायपुर और बिलासपुर में लगाए सबसे ज्‍यादा मीटर

रिचार्ज से चलेगा स्‍मार्ट मीटर (फाइल फोटो)

राजधानी रायपुर स्मार्ट मीटर (CG Smart Meter Rules 2025) लगाने के मामले में अग्रणी है, जहां 2 लाख 59 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। बिलासपुर में 1 लाख 9 हजार, धमतरी में 98 हजार, बलौदाबाजार में 78 हजार, महासमुंद में 82 हजार, राजनांदगांव में 67 हजार, जांजगीर-चांपा में 29 हजार और कोरबा में 42 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस तरह पूरे प्रदेश में कुल 11 लाख प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में 59 लाख उपभोक्ता हैं, इसमें 5.5 लाख कृषि के

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में 59 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 5 लाख 50 हजार उपभोक्ता कृषि कनेक्शन वाले हैं, जिन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है।

रिचार्ज खत्म होने पर बिजली कटेगी, पहले मिलेगा अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ में 11 लाख स्‍मार्ट मीटर लगाए गए (फाइल फोटो)

स्मार्ट मीटर के सक्रिय हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज (CG Smart Meter Rules 2025) कराना होगा। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी। हालांकि, रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें।

स्मार्ट मीटर लगने से ये होंगे फायदे

मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं।

बिजली की खपत की रीयल-टाइम जानकारी।

रिचार्ज खत्म होने पर बिजली स्वतः कट जाएगी।

उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज के लिए अलर्ट।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:28:24
Privacy-Data & cookie usage: