त्यौहारी सीजन में मिलावट रोकने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य प्रतिष्ठानों में दे रही दबिश

– www.khabarwala.news

schedule
2025-03-13 | 14:21h
update
2025-03-13 | 14:21h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
त्यौहारी सीजन में मिलावट रोकने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य प्रतिष्ठानों में दे रही दबिश …

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 13 मार्च 2025नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के अधिकारियों को त्यौहारी सीजन को देखते हुए नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले में निर्मित व आयातित खाद्य सामग्री विशेषकर दूध, पनीर, मिठाई की विशेष निगरानी एवं गुणवत्ता जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव के अन्नपूर्णा डेयरी से पनीर, दूध, दुग्ध संकलन केन्द्र से दूध, डोंगरगांव के धरम किराना से सूजी, महेश्वरी ट्रेडर्स से गुड़, हरिचना से इलायची दाना, शेखर जैन डेयरी से पनीर व खोआ, सांई डेयरी से कढ़ी दही, महालक्ष्मी स्वीट्स से बुंदी लड्डू गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया है। साथ ही अन्नपूर्णा डेयरी से 45 किलोग्राम खुला पनीर संचालक की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र धु्रव ने बताया कि पूर्व में जलाराम व स्वागतम् होटल से अवमानक पाये गए पनीर वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही चलित प्रयोगशाला से खाद्य सामग्री मौके पर जांच किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति व पंजीयन के कारोबार करने वाले 10 लोगों पर प्रकरण दर्ज किए गए थे। जिसमें 7 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है तथा 7 प्रकरण आगामी न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु विवेचनाधीन है, जिसे जल्द ही सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जांच के दौरान शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.02.2026 - 07:02:33
Privacy-Data & cookie usage: