आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-11 | 10:47h
update
2025-03-11 | 10:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

महासमुंद 11 मार्च 2025: कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 04 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम नूनपानी की मृतिका उत्तरा चंद्रवंशी, ग्राम बांदा के मृतक श्री शंकरलाल एवं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बान्दुमुड़ा के मृतक श्री ढोला दीवान उर्फ डोलाराम के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है। इसी तरह आग में जलने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम महलपारा की मृतिका श्रीमती ममता शर्मा के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 11:38:43
Privacy-Data & cookie usage: