राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन 24 मार्च तक…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-10 | 13:57h
update
2025-03-10 | 13:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन 24 मार्च तक…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोण्डागांव, 10 मार्च 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन 24 मार्च तक मंगाए गये हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने बताया कि कोंडागांव जिले में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु दर्शित पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफा में केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन मगाए जा रहे हैं। आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव (छ.ग.) के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि 24 मार्च शाम 5:30 तक आमंत्रित किये गये हैं। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल अथवा इलेक्ट्रानिक व अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किये जावेगें। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिला पंचायत कोण्डागांव के सूचना पटल एवं जिले के वेब साईट

https://kondagaon.gov.in

पर देखा जा सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 16:17:30
Privacy-Data & cookie usage: