मनेन्द्रगढ़-भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-08 | 10:23h
update
2025-03-08 | 10:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मनेन्द्रगढ़-भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

एमसीबी/08 मार्च 2025: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ओंकार सिंह, सहायक अभियंता श्री ए. एस. सिदार, श्री जयंत कुमार चंदेल और उप अभियंता श्री मनमोहन सिंह के आदेशानुसार जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) श्री अनिमेष कुमार तिवारी, (Technical) श्री ज्ञानेंद्र कुमार साहू, (ISA) श्री निहाल डिक्सना, (CDAT) श्री रितेश डिक्सना और (IEC) श्री नवीन कुमार द्वारा पंचायत में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में महिलाओं की अत्यधिक भागीदारी रही, जहां जल बहिनियों, ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं गांव की महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिससे ग्रामीण महिलाएं जल प्रबंधन में और अधिक जागरूक व सशक्त हो सकें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.04.2025 - 11:48:23
Privacy-Data & cookie usage: