विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नवनिर्वाचित महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-08 | 09:26h
update
2025-03-08 | 09:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नवनिर्वाचित महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 08 मार्च 2025विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नवनिर्वाचित महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर समारोह में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नवनिर्वाचित महापौर श्री मधुसूदन यादव को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने 19 महिला पार्षदों को पहले शपथ दिलाई। इसके पश्चात अन्य 32 वार्डों के पार्षदों को शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनप्रतिनिधि जिनका चयन जनता ने नगरीय निकाय के लिए किया है, आज जनता की पसंद, सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद से 51 पार्षद आज यहां निर्वाचित होकर शपथ लिए हंै। उनमें कार्य करने के लिए एक जोश और जज्बा है, जो आगामी पांच वर्षों में शहर के एक-एक गली-मोहल्ले में बिजली, पानी, साफ-सफाई, अन्य सुविधाएं तथा अपने वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करेंगे। महापौर एवं सभी पार्षदों के नेतृत्व में राजनांदगांव स्वच्छ शहर बनेगा। महापौर श्री मधुसूदन यादव को सभी का सहयोग एवं आर्शीवाद मिला है। उन्होंने सभी 51 वार्ड के पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में राजनीति में प्रवेश करने के लिए पार्षद पहली सीढ़ी है। पार्षद के पद से आप सभी मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री तक बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के सफर का प्रारंभ पार्षद पद से किया है। उन्होंने कहा कि पार्षद पद का एक बड़ा दायित्व है और नगरीय निकायों के विकास एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी आप सभी पर है तथा एक नये जीवन की शुरूआत है। हम सब मिलकर शहर को विकसित करने का संकल्प ले और शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। 

Advertisement

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने हमें चुना है, हम उस पर खरे उतरेंगे। जब हम सभी का कार्यकाल समाप्ति की ओर होंगे तब आप एक बदला हुआ राजनांदगांव शहर देखेंगे। जनता की हमसे जो अपेक्षाएं एवं विश्वास है, उसे हम जिम्मेदारी और सक्रियता से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से शहर तथा नगरीय निकायों के विकास के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं सभी के सहयोग से बेहतर राजनांदगांव की परिकल्पना को आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय, सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमार चौधरी, विधायक दुर्ग श्री गजेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री रामजी भारती, श्री कोमल सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, श्री रमेश पटेल, श्री नीलू शर्मा, श्री भरत वर्मा, श्री विक्रांत सिंह, श्री संतोष अग्रवाल, श्री दिनेश गांधी, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, श्री सुरेश एच लाल, श्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, श्री नरेश डाकलिया, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के सभी 51 वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

 

समारोह में 51 पार्षदों ने ली शपथ

समारोह में 51 पार्षदों ने ली शपथ

 

समारोह में बजरंगपुर वार्ड क्रमांक 1 से श्री राजा तिवारी, महात्मा बुद्ध वार्ड क्रमांक 2 से श्री सावन कुमार वर्मा, मोतीपुर वार्ड क्रमांक 3 से श्री कमलेश कुमार बंधे, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती बैना बाई टुरहाटे (बहनजी), चिखली वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, शासकीय मुद्राणालय वार्ड क्रमांक 6 से श्री कन्हैया (सुनील) साहू, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 7 से सुश्री तृप्ति (मन्टू), रामनगर वार्ड क्रमांक 8 से श्री मनोहर यादव, शंकरपुर वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 से श्री शिव वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 11 से श्री छोटेलाल रामटेके, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 12 से संदीप बघेल, गौरीनगर वार्ड क्रमांक 13 से श्री हफीज खान, बलराम दास वार्ड क्रमांक 14 से श्री सतीश मसीह, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड क्रमांक 15 से श्री प्रमोद कुमार झंझाडे, ठाकुर प्यारे लाल वार्ड क्रमांक 16 से श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, तुलसीपुर वार्ड क्रमांक 17 से श्री संतोष पिल्ले, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती संगीता देवांगन, वर्धमान नगर वार्ड क्रमांक 19 से श्रीमती रेखा पारख, रविदास वार्ड क्रमांक 20 से श्री कुलेश्वर धु्रव, मेडिकल वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती बीना मुकेश धु्रव, रेवाडीह वार्ड क्रमांक 22 से श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर, स्टेडियम वार्ड क्रमांक 23 से श्री राजा माखीजा, गुरूगोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 24 से श्री शैंकी बग्गा, शीतला माता वार्ड क्रमांक 25 से श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, सुर्यमुखी वार्ड क्रमांक 26 से श्रीमती झमित नदान सेन, सुभाष वार्ड क्रमांक 27 से श्री राजेश जैन (तनू), तिलक वार्ड क्रमांक 28 से श्री शरद कुशवाहा, विवेकानंद वार्ड क्रमांक 29 से श्रीमती न्यामत हुसैन हुददा, कैलाश वार्ड क्रमांक 30 से चन्द्रशेखर लश्करे, जनता कालोनी वार्ड क्रमांक 31 से श्रीमती रीना ओम सिन्हा, संजय वार्ड लखोली वार्ड क्रमांक 32 से श्रीमती गिरजा निर्मलकर, बैगापारा वार्ड क्रमांक 33 से श्री संतोष कुमार साहू, कन्हारपुरी वार्ड क्रमांक 34 से श्रीमती मोहनी बाई सतनामी, लखोली वार्ड क्रमांक 35 से श्री डीलेश्वर प्रसाद साहू, सेठी नगर वार्ड क्रमांक 36 से श्रीमती चन्द्रिका साहू, महावीर वार्ड क्रमांक 37 से श्री जैनम बैद, दिग्विजय वार्ड क्रमांक 38 से सुश्री मणी भास्कर गुप्ता, हिरामोती वार्ड क्रमांक 39 से श्री रवि सिन्हा, गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 40 से श्री केवरा विजय राय, झुलेलाल वार्ड क्रमांक 41 से श्री सतीश कुमार साहू, राजीव वार्ड क्रमांक 42 से श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा, सर्किट हाऊस वार्ड क्रमांक 43 से श्रीमती खेमिन बाई यादव, कौरिनभाठा वार्ड क्रमांक 44 से श्री सेवक राम उइके, रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 45 से श्री डुरेन्द्र साहू, बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 से श्री हेमन्त शेखर यादव, मोहारा वार्ड क्रमांक 47 से श्री आलोक श्रोती, नंदई वार्ड क्रमांक 48 से श्री अरूण साहू, मोहड़ वार्ड क्रमांक 49 से श्री संजय कुमार रजक, रानी जोतकुंवर बाई सिंगदई वार्ड क्रमांक 50 से श्री मुकेश कुमार साहू तथा शिवनाथ हल्दी वार्ड क्रमांक 51 से श्री चन्द्रकृत साहू ने पार्षद पद की शपथ ली।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 00:26:13
Privacy-Data & cookie usage: