बलौदा बाजार में दिव्यांगों ने मनाया महिला दिवस…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-08 | 10:30h
update
2025-03-08 | 10:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बलौदा बाजार में दिव्यांगों ने मनाया महिला दिवस…

raipur@khabarwala.news

बलौदा बाजार: महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए गृहणी संस्था ने होटल हयात रायपुर के साथ मिलकर दिव्यांग महिलाओं के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया।

Advertisement

इस भ्रमण में दिव्यांग महिलाओं ने होटल की गतिविधियों को देखा और समझा , साथ ही वहां के कर्मचारियों से अपने विचार साझा किए। होटल हयात के अधिकारियों ने दिव्यांग महिलाओं के जज्बे की सराहना की और उन्हें आजीविका के स्रोतों एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।

विश्व महिला दिवस 2025 को यादगार बनाने के लिए होटल हयात रायपुर में दिव्यांग महिलाओं के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पलारी मनी कंचन केंद्र की महिलाएं , बलौदा बाजार जिले की दिव्यांग प्रतिनिधि उषा साहू और तोमेश वर्मा , होटल हयात पदाधिकारी कपील मलहोत्रा ;जनरल मैनेजर , अरुनवा सरकार मानव संसाधन प्रबंधक , महेश सिंग ;हाउसकीपिंग मैनेजर ,जितेन्द्र महानंद ;हेड शेफ और दीनसिंग सिखावत खाद्य एवं पेय प्रबंधक एवं महिला स्टाफ ज्योति एवं अल्का उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी श्रीमती रूपा श्रीवास्तव गृहणी संस्था की अध्यक्ष द्वारा दी गई।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2026 - 12:26:44
Privacy-Data & cookie usage: