हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिसमें महिला एवं पुरूषों की रहे समान भागीदारी…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-07 | 15:33h
update
2025-03-07 | 15:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिसमें महिला एवं पुरूषों की रहे समान भागीदारी…

raipur@khabarwala.news

  • महिलाएं होती हंै एक अच्छी प्रबंधक : जिला पंचायत सीईओ
  • – हम सभी महिलाएं हैं, एक और एक ग्यारह
  • – बालकों को बचपन से ही यह सिखाना होगा, बालक एवं बालिका दोनों समान
  • – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरसेटी बरगा में ”विकास के वादे के लिए आगे बढ़ेÓÓ थीम पर समारोह का आयोजन
  • – स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव किए साझा, लघु उद्यम के संबंध में दी जानकारी
  • – समूह की महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों के लगाए स्टॉल

    राजनांदगांव 07 मार्च 2025अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ग्राम बरगा में ”विकास के वादे के लिए आगे बढ़ेÓÓ थीम पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस सभी के लिए है। अब महिलाओं के प्रति सोच एवं विचारों में सामाजिक परिवर्तन आया है। महिलाओं के आगे बढऩे के लिए पुरूषों का सहयोग मिलता है। महिलाएं एक अच्छी प्रबंधक होती है और घर एवं बाहर की जिम्मेदारी दोनों ही बेहतर तरीके से संभाल रही है। यह हमारी शक्ति है और हम बेहतर तरीके से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि यह हमारे लिए है। लेकिन बाद में इसे समाप्त करना चाहिए। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिसमें महिला एवं पुरूषों की समान भागीदारी रहे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें अपने बालकों को बचपन से ही यह सिखाना होगा कि बालक एवं बालिका दोनों समान है। घर-बाहर दोनों जगह की जिम्मेदारी है, तो एक साथ मिलकर निभाना है। बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी माता-पिता दोनों की समान रूप से होती है और इसे पूरा करना दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कभी भी अपने प्रति किसी भी तरह का संदेह नहीं रखें और स्वयं पर आत्मविश्वास बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट उन्नति के तहत यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ें तथा एक सफल महिला उद्यमी बनें। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि अपने अनुभव अन्य महिलाओं से साझा करें। उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाएं एक और एक ग्यारह होते हैं। 

Advertisement

जनप्रतिनिधि श्रीमती सरिता मंडावी ने कहा कि महिला दिवस नारी शक्ति को समर्पित है। सभी दीदी शिक्षित हंै और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं एक बेहतरीन प्रबंधक होती है। वे घर एवं बाहर दोनों तरह की जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि बालक एवं बालिकाओं में समानता का भाव होना चाहिए और बालिकाओं को भी बालक की ही तरह पढऩे एवं अन्य अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उपायुक्त सहकारी संस्थाएं सुश्री शिल्पा अग्रवाल ने कहा कि हम सब बराबर है और हमें मिलकर अच्छा कार्य करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए घर में निर्णय लेने तथा प्रबंधन जरूरी है। बच्चों के पालन पोषण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम होना चाहिए। उन्होंने प्रदूषण को कम करने, प्लास्टिक को दूर करने, कपड़े से बने बैग का उपयोग करने एवं स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उप निरीक्षक पुलिस श्रीमती गीतांजलि सिन्हा ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए है, ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाया जा सके। महिलाएं सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को बढ़ाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने बताया कि वे महिला थाना प्रभारी राजनांदगांव के रूप में पदस्थ है। समाज में महिला एवं पुरूष समान है तथा कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शिल्पा तिवारी ने कहा कि महिलाएं अपने लिए समय निकालें और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज के समय में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे। सुबह-शाम इसके लिए अपने भोजन में दाल को अवश्य शामिल करें। लीड बैंक से श्रीमती निशा गजभिये ने कहा कि बालिकाओं को मजबूत बनाना और बढ़ाना बहुत जरूरी है, जिससे वे आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ायेंगे। जिला विपणन अधिकारी श्रीमती हीना खान ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा लघु उद्यम के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान समूह की महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाये थे। जिनमें हर्बल गुलाल, डिटर्जेन्ट पाउडर, विभिन्न तरह के साबुन, फिनाईल, अगरबत्ती, श्रृंगार सामग्री जैसे उत्पाद उपलब्ध हंै। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री मनोज कुमार नायक ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्राामीण विकास नाबार्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। राज्य शासन एवं केन्द्र शासन द्वारा कृषि उत्पाद संगठन, महिला स्वसहायता समूह को विकास के दृष्टिकोण के साथ नाबार्ड के माध्यम से सुविधाएं दी जा रही है। महिला समूह मील का पत्थर है, जो भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड एवं अन्य बैंकों के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ रहे है, जो एक सामाजिक परिवर्तन एवं क्रांति की तरह है। आरसेटी के संचालक श्री विपिन एक्का ने बताया कि यहां प्रोजेक्टर उन्नति एवं लखपति दीदी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं में शक्ति एवं सामर्थ है और महिलाएं चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम के अंत में लीड बैंक मैनेजर श्री मुनीश शर्मा ने आभार व्यक्त किया तथा महिला विकास के कार्यों में तेजी लाने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 14:55:37
Privacy-Data & cookie usage: