जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न मोंगरा किशन लाल पटेल अध्यक्ष एवं भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए…

raipur@khabarwala.news

महासमुंद 6 मार्च 2025: त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया किया गया। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र भरा गया। नामांकन दाखिल होने के उपरांत निर्धारित समय पर 15 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 से श्रीमती मांगरा किशन लाल पटेल तथा उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भीखम सिंह ठाकुर निवार्चन क्षेत्र क्रमांक 6 निर्वाचित हुए। मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा की गई और पीठासीन अधिकारी श्री रविराज ठाकुर द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गण, सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *