65 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए दिया साक्षात्कार, 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-06 | 15:15h
update
2025-03-06 | 15:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
65 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए दिया साक्षात्कार, 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

raipur@khabarwala.news

  • रोजगार मेला में युवा उत्साहपूर्वक हुए शामिल

राजनांदगांव 06 मार्च 2025जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में आज जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्लेसमेंट कैम्प एवं रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट कैम्प एवं रोजगार मेला में टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेड़ेसरा जिला राजनांदगांव, सेफ इंटेलीजेंस सिक्यूरिटी सर्विस आर्यनगर कोहका भिलाई, ब्लूचिप जॉब प्रायवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर, सनसूर श्रृष्टि इंडिया प्रायवेट लिमिटेड तुलसीपुर राजनांदगांव एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की गई। प्लेसमेंट कैम्प एवं रोजगार मेला में कुल 65 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिया, जिसमें से 31 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए हुआ। 

Advertisement

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरी के श्री महेश्वर बघेल ने कहा कि आज उनका चयन यहां सिक्युरिटी गार्ड के लिए हो गया है। रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार के लिए भटक रहे बेरोजगार युवाओं को एक अच्छा अवसर मिला है तथा उन्हें नौकरी मिल रही है। बालोद जिले के ग्राम खैरवाही के श्री मुकेश कुमार आरदे का चयन सिक्युरिटी गार्ड के पद के लिए हुआ है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इससे उन्हें आजीविका चलाने में मदद मिलेगी। ग्राम ककरेल के श्री नेमचंद साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आज हर्बल खादी में ब्रांच मैनेजर के पद पर उनका चयन हुआ है। उन्होंने बीसीए किया है और यह नौकरी लगने से अच्छा महसूस हो रहा है। चिखली के श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका चयन ब्रांच मैनेजर पद के लिए हुआ है। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है और आज ब्रांच मैनेजर पद पर चयन होने पर खुशी मिल रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 05:26:03
Privacy-Data & cookie usage: