बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने और 2030 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने का संकल्प…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-03 | 16:28h
update
2025-03-03 | 16:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने और 2030 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने का संकल्प…

raipur@khabarwala.news

  • बजट में रखा गया सभी वर्गों का ध्यान
  • – ज्ञान के लिए गति की ओर अग्रसर समावेशी बजट : घमेन्द्र साहू
  • – शासकीय सेवकों को केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा होने पर श्री सतीश ब्यौहारे ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद
  • – शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता सौगात की घोषणा से समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह एवं खुशी
  • – जिले में एक नये 500 सीटर आवासीय स्कूल भवन का प्रावधान

राजनांदगांव 03 मार्च 2025।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के दूसरे साल का बजट विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष का बजट ‘गतिÓ गुड गवर्नेंस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केन्द्रित है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। राजनांदगांव जिले में बजट को लेकर जनमानस में हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने और 2030 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने का संकल्प है। यह नवाचार, अधोसंरचना और समावेशी विकास को प्राथमिकता देने वाला बजट है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

Advertisement

डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम केसला के कृषक श्री प्रज्ञानंद मौर्य ने बजट में कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रूपए की घोषणा किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन किसानहितैषी है और लगातार कृषकों के लाभ के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि पंपों के विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को किसानों को खेती-किसानी में बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ रूपए के प्रावधान किए जाने पर शासन की प्रशंसा की। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान श्री गोवर्धन लाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान भाईयों के लिए अच्छा बजट पेश किया है। किसान, महिला, व्यापारी सभी वर्गों के लिए बड़ा बजट प्रस्तुत किया गया है। वही कृषक उन्नति योजना के तहत 10 करोड़ रूपए का प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि ने इस बजट में पत्रकार सम्मान निधि की राशि दोगुना करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी पहल की गई है। बजट से युवाओं में भी खुशी है। राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री घमेन्द्र साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद यह सबसे बड़ा बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रूपए का बजट है। बजट में अच्छे प्रावधान किए गए हंै। ज्ञान के लिए गति की ओर अग्रसर बजट है, जो समावेशी विकास को प्रदर्शित करता है। राजनांदगांव जिले में एक नये 500 सीटर आवासीय स्कूल भवन के लिए प्रावधान किया गया है तथा नालंदा पुस्तकालय का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री को साधुवाद दिया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा सुश्री लता साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हस्तलिखित यह सबसे बड़ा बजट है, जिसमें किसान, बुजुर्ग, महिला, बच्चे सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में रायपुर में नालंदा पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। वहीं छात्रवृत्ति योजना, केन्द्रीय पुस्तकालय, राज्य छात्रवृत्ति योजना के तहत 150 करोड़ रूपए तथा केन्द्रीय पुस्तकालय के लिए 115 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे ने कहा कि बजट में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्वि प्रस्तावित की गई है। अब शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा जो केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर है। शासकीय सेवकों को दिए गये सौगात से समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वित्तमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

राजनांदगांव शहर की मोतीपुर निवासी श्रीमती योगिता सेन ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत बजट में 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए शासन की यह अनोखी योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस बजट के माध्यम से महिलाओं को अबाध गति से शासन की इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को शुक्रिया कहा। राजनांदगांव शहर की नंदई चौक निवासी श्रीमती रंजु जाटव ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान के समान है। जिससे उन्हें ऊर्जा मिल रही है। नये बजट में महतारी वंदन योजना के तहत 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को बहुत मदद मिल रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 14:11:16
Privacy-Data & cookie usage: