भृत्य व अटेंडेंट की संविदा भर्ती, 9 मार्च को होगा साक्षात्कार…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-03 | 12:10h
update
2025-03-03 | 12:10h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भृत्य व अटेंडेंट की संविदा भर्ती, 9 मार्च को होगा साक्षात्कार…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 03 मार्च 2025: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुंठपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलएडीसीएस स्थापना अंतर्गत भृत्य/अटेंडेंट के संविदात्मक पद के लिए साक्षात्कार 9 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार जिला एवं सत्र न्यायालय, बैकुंठपुर में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

Advertisement

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र एवं सभी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। चूंकि साक्षात्कार प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को पूरे दिन की तैयारी के साथ आने की सलाह दी गई है।

सभी पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट

https://korea.dcourts.gov.in/

पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

समाचार क्रमांक 53/2025/मानिकपुरी

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 14:08:31
Privacy-Data & cookie usage: