गरियाबंद जिले के कृषक राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-01 | 10:24h
update
2025-03-01 | 10:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गरियाबंद जिले के कृषक राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गरियाबंद 01 मार्च 2025: कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तकनीकी मार्गदर्शन में कृषि कार्य कर रहे देवभोग विकासखण्ड के ग्राम चिचिया के प्रगतिशील कृषक श्री अवनीश पात्र को 22 से 24 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला में नवोन्मेषी किसान (इनोवेटिव फार्मर) के रूप में सम्मानित किया गया है। इस पुरूस्कार से देश के 34 कृषकों को सम्मानित किया गया। जिसमें से श्री पात्र छत्तीसगढ़ के एक मात्र कृषक है, जिन्हें इस पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री पात्र जी ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करके पान की खेती शुरूआत की। पूर्व में शेड नेट में पान उत्पादन का कार्य किया एवं बाद में उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पान उत्पादन के लिये आवश्यक नमी तथा तापक्रम का अवलोकन कर, पान की खेती को आम के बगीचें की छाया में करना प्रारम्भ किया। जिससे उन्होंने विगत 1-2 वर्षाे से लगातार पान का व्यावसायिक उत्पादन आम बगीचों से प्राप्त कर रहे है। जिससे उन्हें पान की फसल शेड नेट बनाने की लागत में कमी आई तथा प्रबंधन लागत भी कम हुई। उनके इन्हीं उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया तथा नवोन्मेषी किसान पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 04:13:16
Privacy-Data & cookie usage: