आज का राशिफल 27 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-27 | 03:04h
update
2025-02-27 | 03:04h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 27 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि, दोपहर बाद फायदा मिलेगा

आज गुरुवार दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। कामकाज के लिहाज से की गई यात्रा सफल रहेगी। आज शाम को आपकी कोई योजना के पूर्ण होने से आपको ख़ुशी महसूस होगी। आज दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। बिजनेस में आपकी कमाई भी आज अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन में आप सुख पाएंगे

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि, कार्य कुशलता का फायदा मिलेगा

वृषभ राशि के जातक आज कार्यकुशलता से शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको आज अपनी योजना और प्रबंधन क्षमता से फायदा होगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। पिता से भी आपको फायदा होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि, परिवार से सहयोग मिलेगा

मिथुन राशि, परिवार से सहयोग मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव महसूस होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के काम में आपको उलझन हो सकती है। आज आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ में आपको आज खुशी मिलेगी। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान होगा।

 

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कर्क राशि,नौकरी में प्रगति करेंगे

कर्क राशि,नौकरी में प्रगति करेंगे

कर्क राशि के लिए आज गुरुवार का दिन प्रगतिदायक रहेगा। नौकरी में प्रगति करेंगे और किसी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना के अवसर मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को पार्टनरशिप में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के कारण शाम के समय थकान महसूस होगी। लव लाइफ में मधुरता रहेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

Advertisement

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।

 

सिंह राशि, उत्साह से भरपूर दिन

सिंह राशि, उत्साह से भरपूर दिन

सिंह राशि के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आप किसी वाहन से संबंधित कोई डील करने जा रहे हैं अनुभवी व्यक्ति से सलाह सहयोग जरूर लें। आज आपको कारोबार में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको फायदा भी होगा। पारिवारिक माहौल आपका सुखद रहेगा। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाएं और नारायण कवच का पाठ करें।

 

कन्या राशि, किसी चिंता का समाधान होगा

कन्या राशि, किसी चिंता का समाधान होगा

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी कोई चिंता परेशानी दूर होगी। आप आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। आज आपको अपने भाइयों से तालमेल बनाकर चलेंगे जिससे आपको फायदा होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो अपनी कारोबारी योजना का फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने किसी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का आपको आज पाठ करना चाहिए।

 

तुला राशि, जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे

तुला राशि, जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे

तुला राशि के लोगों को आज पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित रहेंगे, लेकिन कमाई का मौका मिलने से आपको खुशी भी होगी। अगर आज आपको किसी यात्रा पर जाना है यात्रा के दौरान सजग और सतर्क रहें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सरकारी क्षेत्र का कोई काम उलझन के बाद बन सकता है।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि,सुख साधनों की प्राप्ति होगी

वृश्चिक राशि,सुख साधनों की प्राप्ति होगी

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे और धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि बनी रहेगी। आपको आज नौकरी में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। आपको आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता। पारिवारिक जीवन में आपके मेल मिलाप बना रहेगा। और आपको आज किसी धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज सुख साधनों के मिलने से प्रसन्न होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरतमंद को चावल का दान दें।

 

धनु राशि, संपर्क द्वारा फायदा होगा

धनु राशि, संपर्क द्वारा फायदा होगा

धनु राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र के साथ कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से चिंता परेशानी हो सकती है। आपको किसी मीटिंग या जरूरी काम से निकलना है तो समय से निकलें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज आपके दोस्तों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करें विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि,आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे

मकर राशि,आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबार व्यापार में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र से कुछ निवेश योजनाओं के बारे में पता चलेगा। पूर्व में किया गया कोई काम आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप आज आर्थिक योजनाओं के द्वारा भी लाभ पाने में सक्षम रहेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें और दूध से तुलसी को अर्घ्य दें।

 

कुंभ राशि,उपहार मिल सकता है

कुंभ राशि,उपहार मिल सकता है

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी में सफलता मिलेगी। आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से भी खुशी होगी। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिता सकते हैं। लेकिन सरकारी काम में आज उलझन होगी।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

मीन राशि, खर्चीला दिन रहेगा, सम्मान बढ़ेगा

मीन राशि, खर्चीला दिन रहेगा, सम्मान बढ़ेगा

मीन राशि के लिए आज गुरुवार का दिन खर्चीला रहेगा। किसी वजह से आज अचानक यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा विचार कर सकते हैं। सेहत में नरमी रहेगी, स्वास्थ्य संबंधी समस्या की अनदेखी से बचें।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। रुद्राष्टक का पाठ करना लाभदायक होगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 01:50:08
Privacy-Data & cookie usage: