कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान का किया शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-27 | 13:11h
update
2025-02-27 | 13:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान का किया शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 फरवरी 2025: कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड में स्कूली बच्चों को दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 फरवरी से 2 मार्च तक बूथ में, 3 मार्च से 10 मार्च तक डोर टू डोर और 11 से 13 मार्च तक मापअप राउंड का आयोजन किया जाएगा। स्कूली बच्चों को उनके ऊंचाई के अनुसार दवा का सेवन कराया गया। यह दवा नाश्ता या खाना खाने के बाद ही सेवन करना है और किसी भी परिस्थिति में इसे खाली पेट सेवन नहीं करना है। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया (हाथी पांव) की बीमारी एक मच्छर के काटने से होता है और बीमारी का इलाज नहीं है, दवा सेवन ही इसका रोक थाम है। इस अवसर पर डीपीएम सुश्री विभा टोप्पों, बीएमओ गौरेला डॉ अभिमन्यु सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ ए आई मिंज, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के के सोनी एवं स्कूली बच्चों सहित स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.05.2026 - 08:08:25
Privacy-Data & cookie usage: