आज का राशिफल 25 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-25 | 03:31h
update
2025-02-25 | 03:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 25 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि,आर्थिक लाभ मिल सकता है

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन आप आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कोई अटका हुआ काम आपका पूरा होगा।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

 

वृषभ राशि, धन और सुख में वृद्धि होगी

वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन और सुख में वृद्धि होगी। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको संतोष प्राप्त होगा। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन आदि में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

मिथुन राशि,उलझन और व्यस्तता भरा दिन

मिथुन राशि,उलझन और व्यस्तता भरा दिन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आज का दिन व्यस्तता और उलझन भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज सुख साधनों और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें और सेहत का भी ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

कर्क राशि,सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा

कर्क राशि,सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आनंद बना रहेगा। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी मित्र से अचानक हो सकती है। आज आपको पुराने निवेश का लाभ मिलेगा और आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका दिन अनुकूल रहेगा लेकिन काम का दबाव बना रहेगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

 

सिंह राशि,लंबे समय से रुका धन मिलेगा

सिंह राशि,लंबे समय से रुका धन मिलेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा आज अचानक मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। आपकी कार्ययोजना आज सफल रहेगी। आपको आज नौकरी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चो की ओर से आज आप खुशी पाएंगे। आपके हाथों कोई पुण्य काम भी होगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और रोटी खिलाना चाहिए।

 

कन्या राशि,कोई चाहत पूरी होगी

कन्या राशि,कोई चाहत पूरी होगी

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से विवाद भी हो सकता है, इससे बचने के लिए आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा। आज शाम के समय आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

 

तुला राशि,खर्च से मन चिंतित होगा

तुला राशि,खर्च से मन चिंतित होगा

तुल राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कामकाज में सतर्कता का ध्यान रखना होगा। आपको कोई ऐसा काम भी आज मिल सकता है जिससे मन परेशान हो सकता है। आपके खर्च भी आज बढेंगे जिससे मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आपको पिता से लाभ मिलने का योग है, पिता की बातों का आदर करें। आज शाम के समय आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि,सकारात्मक परिणाम मिलेगा

वृश्चिक राशि,सकारात्मक परिणाम मिलेगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपने कार्यों का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आज आपको संतान पक्ष सुख और सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको इसका फायदा मिलेगा इसलिए जीवनसाथी से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। लव लाइफ के मामले मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक तांबे के लोटे में जल भरकर करें।

 

धनु राशि,प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

धनु राशि,प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

धनु राशि के लोगों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। यदि आज किसी से कोई विवाद हो तो उसमें शांत रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें और कोई भी पारिवारिक फैसला लेना हो तो जीवनसाथी के साथ पहले विचार जरूर कर लें। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहा है। भाइयों के साथ आपका स्नेह और सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज फायदा मिल सकता है। आपके हाथों दान पुण्य का काम भी आज होगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि, लंबे समय से अटके काम बनेंगे

मकर राशि, लंबे समय से अटके काम बनेंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम आपका पूरा होगा। आज शाम के समय आपको थकान, सिरदर्द जैसी कुछ समस्याएं हो सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। आयात निर्यात के काम में आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

 

कुंभ राशि,पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि,पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आपको आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाएंगे। घर या कार्यालय में क्रोध करने से बचना होगा। आज आपको पारिवारिक व्यवसाय में भाइयों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम मे आपको आज सफलता मिलेगी।

 

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

 

 

मीन राशि,कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा

मीन राशि,कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा

आज धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी की मदद के लिए भी आज आप आगे आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। कोई मित्र या रिश्तेदार आपके घर आ सकते है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:16:01
Privacy-Data & cookie usage: