ग्राम पंचायत के उपसरपंच, जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के संबंध में बैठक संपन्न…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-25 | 15:42h
update
2025-02-25 | 15:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ग्राम पंचायत के उपसरपंच, जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के संबंध में बैठक संपन्न…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 25 फरवरी 2025पंचायत संचालनालय द्वारा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन, प्रथम सम्मेलन का आयोजन एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच, जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए समय सारिणी जारी की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जारी समय सारिणी के कार्रवाई के संपादन हेतु आज जिला पंचायत सभाकक्ष में तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने शासन के निर्देशानुसार एवं अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टर) एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सर्वश्री कैलाश शर्मा, दीपक ठाकुर, भूपेश साहू एवं आलोक जोशी ने निर्वाचन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेन्द्र कौशिक, सहायक परियोजना अधिकारी विजय साहू, जिला अंकेक्षक श्री अनिल साव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 14:59:30
Privacy-Data & cookie usage: