आज का राशिफल 24 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन… – www.khabarwala.news

आज का राशिफल 24 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-24 | 01:40h
update
2025-02-24 | 01:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 24 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…
आज का राशिफल 24 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

मेष राशि, धन लाभ का संयोग बन रहा है

मेष राशि के लिए आज सप्ताह के पहले दिन मंगल के मार्गी होने से इनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए व्यस्त दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आज धन लाभ होने की संभावना है। लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप आय व्यय के बीच संतुलन बनाए रख पाएंगे। आज आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद मिलेगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

वृषभ राशि, सुख साधन बढ़ेंगे

वृषभ राशि, सुख साधन बढ़ेंगे

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप अपनी संतान के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अपनी मेहनत का लाभ ले पाएंगे। आज आपके सुख साधन भी बढ़ेंगे। आज आपको लव लाइफ में कुछ नए अनुभव होंगे और आप किसी चली आ रही समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिला दें।

मिथुन राशि,भाग्य का साथ मिलेगा

मिथुन राशि,भाग्य का साथ मिलेगा

मिथुन राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आपके लिए अच्छी बात है कि आप आज अपने खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

 

कर्क राशि,कारोबार में लाभ पाएंगे

कर्क राशि,कारोबार में लाभ पाएंगे

कर्क राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। कारोबार के मामले में आपका दिन आज लाभदायक रहेगा। यदि आपकी माता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनकी परेशानियां बढने की आशंका है। शाम के समय आज आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। किसी शुभ काम में शामिल होने का भी संयोग बनेगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

सिंह राशि, आर्थिक मामलों में दिन शुभ

सिंह राशि, आर्थिक मामलों में दिन शुभ

सिंह राशि के लिए आज सितारें बताते हैं कि आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप आज आनंदित होंगे। व्यापार में भाइयों के सहयोग और सलाह से आपको लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता आज बढ सकती है। आपको आज नौकरी में दिन भर व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता पाएंगे।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

कन्या राशि, दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा

कन्या राशि, दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। लव लाइफ में भी आज आपके प्रेम बना रहेगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च करेंगे।

तुला राशि,नई योजना पर काम शुरू करेंगे

तुला राशि,नई योजना पर काम शुरू करेंगे

तुला राशि के लिए आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा है। आप आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज आपके लिए सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। यदि आपने अपना कोई काम अपने किसी मित्र को सौंपा था तो आज आपका काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आपके प्रेम बना रहेगा।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि, धर्म कर्म के काम में भाग लेंगे

वृश्चिक राशि, धर्म कर्म के काम में भाग लेंगे

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ पाने का रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से कोई वस्तु या धन प्राप्त हो सकता है। आप आज निवेश के द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। आज आपका ध्यान धर्म कर्म की ओर भी रहेगा। आज शाम के समय आप अपने घर पर कोई पूजा-पाठ भी करवा सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, सर्दी जुकाम से संबंधित समस्या हो सकती है।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि, जीवनसाथी के सहयोग से फायदा होगा

धनु राशि, जीवनसाथी के सहयोग से फायदा होगा

धनु राशि के जातकों को अपनी सोच सकारात्मक रखना चाहिए। आप अपने सभी काम पूरा करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर भी आज किसी महिला साथी के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले चार बार सोचना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। आपको आज जीवनसाथी के सहयोग से फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम में भी आपको आज लाभ मिलेगा।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान देना चाहिए।

मकर राशि,बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलेगा

मकर राशि,बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप आज अपने खर्च पर कंट्रोल कर पाने में सफल रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। आज बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने ससुराल वालों से भी सावधान रहना होगा। आपको आज खाने पीने में सावधानी रखने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि, सुख सुविधाओं का लाभ लेंगे

कुंभ राशि, सुख सुविधाओं का लाभ लेंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता रहेगा। लेकिन आप आज जो भी काम करें उसमें धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें,अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। आपको आज बच्चों की शिक्षा और करियर के मामले में खुशी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको आज खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। चावल का दान करें।

मीन राशि, सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें

मीन राशि, सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आज आपको पेट से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ नई योजनाओं पर भी काम कर कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आज अगर आप किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.04.2025 - 17:47:14
Privacy-Data & cookie usage: