आज का राशिफल 20 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-20 | 03:49h
update
2025-02-20 | 03:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 20 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि, आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा

सितारे बते रहे हैं कि मेष राशि वालों को आज आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। यह आपके लिए राहत की बात होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों के सहयोग की ज़रूरत पड़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर खुश होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

 

आज आपका भाग्य 75% साथ देगा। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि, घर में खुशी का माहौल रहेगा

वृषभ राशि, घर में खुशी का माहौल रहेगा

आज वृषभ राशि वालों के सितारे बता रहे हैं कि परिवार में शादी की बात चल सकती है। जिससे घर में खुशी का माहौल लाएगा। शाम को मेहमान आ सकते हैं, जिससे खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताएंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

भाग्य 87% साथ देगा। केले के पेड़ पर पानी में दूध मिलाकर चढ़ाएं।

 

 

मिथुन राशि, आज प्रगति से परिवार वाले होंगे हैरान

मिथुन राशि, आज प्रगति से परिवार वाले होंगे हैरान

सितारे बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों की अप्रत्याशित प्रगति देखकर परिवार वाले हैरान होंगे। साथ ही विद्यार्थिों को आज मेहनत का फल मिलेगा। आज आपकी किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए फिलहाल, नौकरी बदलने के लिए भी समय अच्छा है। हालांकि, आपको सलाह है कि किसी की तारीफ पर ध्यान न दें, सावधान रहें।

भाग्य 93% साथ देगा। आज भगवान विष्णु को हल्दी अर्पित करें।

 

कर्क राशि, माता पिता की सेवा में समय बीताएंगे

Advertisement

कर्क राशि, माता पिता की सेवा में समय बीताएंगे

 

सितारे बता रहे हैं कि कर्क राशि वाले आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, व्यस्तता के बावजूद परिवार के बड़ों के लिए समय निकालेंगे। आज शाम के समय आपके घर कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में चहल-पहल रहेगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। उनके साथ समय बीताकर आपको काफी आनंद महसूस होगा।

भाग्य 82% साथ देगा। आज शाम के समय केले के पेड़ पर दीपक जलाएं।

 

सिंह राशि, व्यापारी आज रहें सतर्क

सिंह राशि, व्यापारी आज रहें सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि इस राशि के जो लोग साझेदारी में कामकाज करते हैं उन्हें आज थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। अपने बिजनेस पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। शादीशुदा लोग यदि ससुराल वालों को पैसा देते हैं तो ससुराल वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है। जिन लोगों का अपना भाई से विवाद चल रहा है उनका विवाद आज खत्म हो जाएगा।

भाग्य 98% साथ देगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशि, करियर में होगा बदलाव

कन्या राशि, करियर में होगा बदलाव

सितारे बता रहे हैं कि आज कन्या राशि के लोग अपने करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। हालांकि, व्यापार में लाभ के लिए मेहनत करेंगे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है। आज शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ ज़रूरी चीजों पर बातचीत करेंगे। शाम को खरीदारी पर जा सकते हैं। जिससे मन काफी आनंदित महसूस करेगा।

 

आज भाग्य 92% साथ देगा। सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

 

तुला राशि, काम की चिंता सताएगी

तुला राशि, काम की चिंता सताएगी

तुला राशि वालों के लिए सितारों की चाल बता रही है कि आज आपको बिना वजह किसी काम को लेकर चिंता रह सकती है। आज व्यापारी वर्ग के लोगों को कामकाज में थोड़ा परेशानी हो सकती है व्यवसाय में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि, अपनी चतुराई से आप इन सबसे निपटने में कामयाब रहेंगे। कुछ समस्याएं वास्तविक होंगी, तो कुछ बेकार। भविष्य के लिए पैसा निवेश करने की योजना बनाएं। अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा फोकस करें।

आज भाग्य 81% साथ देगा। विष्णु मंदिर में चने की दाल और गुड़ को पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

 

वृश्चिक राशि, नकारात्मक विचारों से दूर रहें

वृश्चिक राशि, नकारात्मक विचारों से दूर रहें

सितारों के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को आज नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। तभी सही निर्णय ले पाएंगे और लाभ के मौके पहचान पाएंगे। वरना आप उलझा हुआ ही महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए फिलहाल, समय अच्छा नहीं है क्योंकि, व्यापार में किसी से बहस हो सकती है, जिस कारण आपको तनाव होगा। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे मन परेशान होगा।

आज भाग्य 86% साथ देगा। किसी जरुरमंद को कपड़ों और खाना की चीजों का दान करें।

 

धनु राशि, आपके लिए शुभ रहेगा दिन

धनु राशि, आपके लिए शुभ रहेगा दिन

धनु राशि वालों के लिए सितारों की चाल बता रही है कि आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। लेकिन रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न करें, वरना काम अटक सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कई नए लोगों से होगी जिनसे मिलकर आपको अच्छा खासा फायदा मिलेगा। आज रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। आज कामकाज में तरक्की को देखकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।

आज भाग्य 93% साथ देगा। आज केले के पेड़ की कम से कम 7 परिक्रमा करें।

 

मकर राशि, मन को शांति मिलेगी

मकर राशि, मन को शांति मिलेगी

सितारे बता रहे हैं कि मकर राशि वाले आज सभी की मदद के लिए आगे आएंगे। आज आप किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करेंगे जिससे मन को बहुत ही शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बॉस तारीफ करेंगे, जिससे सहकर्मियों को जलन हो सकती है, लेकिन उन्हें नज़रअंदाज़ करें और अपने काम पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करते रहें। शादीशुदा जातकों को आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नया मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 66% साथ देगा। केले के पेड़ पर हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं और दो समय घी का दीपक भी जलाएं।

 

कुंभ राशि, थोड़ा परेशान हो सकते हैं

कुंभ राशि, थोड़ा परेशान हो सकते हैं

सितारे बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोग आज थोड़ा परेशान हो सकते हैं। हालांकि, आज परिवार में किसी को परेशानी आने पर सभी सदस्य मदद करेंगे, जिससे परिवार में एकता बनी रहेगी। रुके हुए कामों में भाइयों की मदद मिलेगी। उनकी मदद से आपके काम आसानी से बनते जाएंगे। शाम को परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

आज भाग्य 68% साथ देगा। आज विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 23:39:18
Privacy-Data & cookie usage: