बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का डेरा, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-18 | 09:00h
update
2025-02-18 | 09:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का डेरा, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे असम और उसके आस-पास के राज्यों में बारिश होगी। 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। 

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से अगले सात दिनों तक बारिश होगी। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर-पूर्व में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर भारत में बारिश होगी। यह बारिश अगले सात दिनों तक जारी रह सकती है। नागालैंड और आसपास के इलाकों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इससे 21 फरवरी तक पूर्वोत्तर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि अन्य हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

इन राज्यों में होगी बारिश

पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 19-20 फरवरी को उत्तराखंड में भी यही स्थिति रहेगी। राजस्थान में 17 से 19 फरवरी तक और पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 फरवरी तक भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इससे रबी की फसल वाले किसानों के चेहरे खिल उठे।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

दरअसल उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। दिन भर तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है। इस बीच कई उत्तर-पूर्वी राज्यों में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात में हल्का कोहरा छा सकता है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2025 - 12:57:15
Privacy-Data & cookie usage: