मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह निर्भीक होकर प्रयोग किया अपना मताधिकार…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-17 | 14:49h
update
2025-02-17 | 14:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह निर्भीक होकर प्रयोग किया अपना मताधिकार…

raipur@khabarwala.news

बलरामपुर, 17 फरवरी 2025: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पहले चरण में आज राजपुर, शंकरगढ़ तथा कुसमी में मतदान हुआ। जहां सुबह से मतदाताओं में मतदान करने उत्साह देखा गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। समाज के सभी वर्गों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

Advertisement

संवेदनशील क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। जिले के विकासखंड कुसमी के संवेदनशील क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्र चुनचुना एवं पुंदाग जो कि अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्र पर स्थित मतदान केंद्र है जहां ग्रामीणों ने मतदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अपने अमूल्य मतों का प्रयोग किया। और अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मत दिया।

बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान में आगे बढ़ कर हिस्सा लिया। और समाज की प्रगति और चुनाव में योगदान दिया। ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी सहभागीता दिखाई। अपने काम- काज छोड़ ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह ही जल्दी निर्वाचन में अपना भूमिका निभाने मतदान केंद्रों में पहुंच लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया।

ज्ञातव्य है कि निर्वाचन के पहले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल के द्वारा पंचायत चुनाव के तहत होने वाली मतदान को लेकर नक्सल प्रभावित इलाकों में दौरा कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया गया था। साथ ही मतदान के लिए क्षेत्रों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। ताकि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 22:33:36
Privacy-Data & cookie usage: