www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
रायपुर: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों का फैसला आज होगा। इसके साथ 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का निर्धारण भी होगा। मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना जारी है। जगदलपुर नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है। उधर बाकी 9 निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 40 नगर पालिका में भाजपा और 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 4 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।
10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ मतगणना स्थल में पहुंच गए हैं।
निगमों में ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी या कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी होगी, यह बात दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी। सबसे पहले महापौर व अध्यक्ष पद के लिए और उसके बाद क्रमशः वार्डवार (वार्ड क्रं. 1 से प्रारंभ करते हुए) मतगणना हो रही है।
जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे जीते
जगदलपुर में डाक मतपत्रों की गिनती में 56 वोटों से भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी संजय पांडे आगे रहे। इसके बाद हर राउंड में वे बढ़त बनाते हुए जीत गए।
बता दें कि विगत मंगलवार को 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव कराया गया था।
महापौर पद के लिए इनके बीच मुकाबला
रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ती प्रमोद दुबे
दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार और कांग्रेस की प्रेमला पोषण साहू
राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव और कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू
रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चौहान और कांग्रेस के जानकी काटजू
कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत और कांग्रेस की उषा तिवारी
बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी और कांग्रेस के प्रमोद नायक
अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत और कांग्रेस के अजय तिर्की
चिरमिरी में भाजपा के राम नरेश राय और कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल
नगर पंचायत फरसगांव में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
अध्यक्ष प्रशांत पात्र जीत(भाजपा)
पार्षद जीते
1 राजेश सोना (बीजेपी)
2 रीता गौतम (कांग्रेस )
3 सुमन जायसवाल (बीजेपी)
4 नरेंद्र गौर रिंकू (बीजेपी)
5 शैल सेठिया (बीजेपी)
6 विजय लागड़े, (कांग्रेस)
7 संगीता राव (भाजपा)
8 राज कुमारी (भाजपा)
9 जनक नेताम (कांग्रेस)
10 मन्नू हिड़को (कांग्रेस)
11 भागेश्वर (कांग्रेस)
12 सुशीला मरकाम (कांग्रेस)
13 शुकालू मरकाम (कांग्रेस)
14 विनोद (निर्दलीय)
15 मूलचंद पांडेय (बीजेपी)
यहां प्रत्याशी चुनाव लड़े बिना ही जीत गए
मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशी पार्षद पद पर विजयी हो गए थे। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।
बारसूर नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा की सुभद्रा नेगी दंतेवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा की पायल गुप्ता।
दंतेवाड़ा के पांचों निकायों पर भाजपा का परचम
दंतेवाड़ा जिले में पांचों निकायों पर भाजपा का कब्जा हुआ है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता, बचेली नगरपालिका में भाजपा के राजू जायसवाल, किरंदुल नगरपालिका में भाजपा की रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में भाजपा की सुभद्रा नेगी और गीदम नगर पंचायत में भाजपा के ही रजनीश सुराना की जीत हुई।
नगर पालिका दंतेवाड़ा में
अध्यक्ष – बीजेपी अध्यक्ष पद पर 146 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता जीतीं।
वार्ड वार चुने गए पार्षदों में
वार्ड क्रमांक-1 से एन नागराज कांग्रेस
वार्ड क्रमांक- 2 से राधा नाग कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-3 से जयप्रसाद नाग कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-4 से इंदिरा शर्मा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-5 से सुप्रिया राव कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-6 से बिमला नाग भाजपा
वार्ड क्रमांक-7 से श्रवण कडती भाजपा
वार्ड क्रमांक-8 से चंदन ध्रुव भाजपा
वार्ड क्रमांक-9 से नांदला भोगामी भाजपा,
वार्ड क्रमांक-10 से मनीष भट्टाचार्य कांग्रेस,
वार्ड क्रमांक-11 से बिमला रावत भाजपा,
वार्ड क्रमांक-12 से गुप्त कैलाश मिश्रा भाजपा,
वार्ड क्रमांक-13 से मनोज मालवीय कांग्रेस,
वार्ड क्रमांक-14 से अनीता शर्मा भाजपा
वार्ड क्रमांक-15 से पंकज राजा शर्मा भाजपा शामिल हैं।
बालोद जिले में भाजपा को मिली यहां पर जीत
बालोद जिले के 2 नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा। एक में निर्दलीय, कांग्रेस एक भी निकाय में नहीं बना पाई अपना अध्यक्ष। कांग्रेस के तीनों विधानसभा के विधायक हुए धराशाही। एक भी निकाय में नहीं बना पाए अध्यक्ष।
राजनांदगांव में मतगणना स्थल पर उमड़ी भीड़
राजनांदगांव में शहरी सरकार और नगर निगम के 51 वार्ड में हुए पार्षद चुनाव की मतगणना जारी है। परिणाम जानने के लिए भाजपा कांग्रेस के समर्थकों के साथ शहर की जनता मतगणना स्थल पहुंची है। बड़ी संख्या में बाहर लोगो की भीड़ लगी है।
नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
कांग्रेस की जय और विजय को छोड़ बाक़ी सभी पार्षद प्रत्याशी हुए धराशायी। नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। 13 वार्डो में भाजपा जीती और दो वार्डो में कांग्रेस।
नगरी में अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत
धमतरी की नगरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से भाजपा के बलजीत छाबड़ा की 200 मतों से जीत। 2800 मतों से किया लीड। यहां पर 11 पार्षद पदों पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत हुई।
बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गीता सोम पुजारी की 1376 जीत। कांग्रेस के सुनीता हेमला को हराया।
दुर्ग के रिसाली उप चुनाव में भाजपा के हर वंश केसरिया को 593 और कांग्रेस के राहुल राय को 814 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी जीते।
जगदलपुर नगर निगम के 48 में से 36 में भाजपा आगे।
चरोद नगर निगम में इनकी हुई जीत
भिलाई चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 देव बलोदा वार्ड में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शिव कुमारी ललित यादव ने जीत हासिल की है। शिव कुमारी ललित यादव ने कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को 917 मतों से पराजित किया है। शिव कुमारी ललित यादव को कुल 1333 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को 416 वोट मिले।
पांडातराई नगर पंचायत में भाजपा की सरिता रामकुमार सोनी की जीत 700 से अधिक वोट से जीतीं। लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष बीजेपी संतोष मिश्रा जीते। दुर्ग जिले में हुए निकाय चुनाव में भाजपा का खाता खुला। देव बलोदा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत।
पेंड्रा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जलान जीते। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रितेश फरमानिया को हराया।
नगर निगमों में इतने प्रतिशत हुआ था मतदान
रायपुर – 52.75%
दुर्ग – 68.08%
राजनांदगांव – 75.80%
बिलासपुर – 51.37%
अंबिकापुर – 64.85%
चिरमिरी – 69.27%
जगदलपुर – 70.43%
रायगढ़ – 69.68%
कोरबा – 64.04%
धमतरी – 76.00%
बसना नगरीय निकाय : जीते हुए पार्षद की जानकारी
वार्ड 1 मनोज कांग्रेस
वार्ड 2 डेनियल पीटर भाजपा
वार्ड 3 शिव नायक कांग्रेस
वार्ड 4 आशीष साहू भाजपा (निर्विरोध)
वार्ड 5 नेहा धृतलहरे गौतम भाजपा
वार्ड 6 वीणा निर्मल दास भाजपा
वार्ड 7 खालिद दानी कांग्रेस
वार्ड 8 मुजम्मिल कादरी भाजपा
वार्ड 9 शीत गुप्ता भाजपा
वार्ड 10 संगीता नायक भाजपा
वार्ड 11 महेंद्र सिंह अरोरा (भाजपा )निर्विरोध
वार्ड 12 विनीता पवन अग्रवाल (भाजपा )
वार्ड 13 राकेश डडसेना भाजपा (निर्विरोध )
वार्ड 14 इल्लू गिगानी (निर्दलीय)
वार्ड 15 अमरीन इल्लू (निर्दलीय )
राजनांदगांव की अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी 360 वोटों जीते। इसके आलवा यहां वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी जीते।
वार्ड नंबर
1 खेदीबाई अमिला (कांग्रेस)
2 सुरेश नेताम (भाजपा)
3 रितेश मेश्राम(कांग्रेस)
4 दिलीप कुम्भकार(भाजपा)
5 ईश्वरीय धुर्वे(भाजपा)
6 विनोद डेहरिया(निर्दलीय)
7 गोपीचंदा देवांगन(कांग्रेस)
8 उषा यादव(भाजपा)
9 मुकेश सिन्हा(कांग्रेस)
10 झारनेश(कांग्रेस)
11 कविता यादव(भाजपा)
12 किसुन पटेल(भाजपा)
13 उमा शंकर निषाद(निर्दलीय)
14 पवन गुप्ता(भाजपा)
15 कासी निषाद(भाजपा)
कांकेर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक 3813 वोट से जीते
कांग्रेस द्वारा जीते वार्ड
महादेव वार्ड – मतीन खान, कांग्रेस जीती
रामनगर वार्ड – अजय सिंह रेणू, कांग्रेस जीती
उदयनगर वार्ड – चंद्रलोक सिंह ठाकुर, कांग्रेस जीती
शीतलापारा वार्ड – फरीदा मकबूल खान, कांग्रेस जीती
भण्डारीपारा वार्ड – सुशीला यादव, कांग्रेस जीती
महुरबन्दपारा वार्ड – दीपक शोरी, कांग्रेस जीती
बरदेभाठा वार्ड – जितेंद्र वैध, कांग्रेस जीती
राजापारा वार्ड – आनंद चौरसिया, कांग्रेस जीती
शांतिनगर वार्ड – ओमप्रकाश देवांगन, कांग्रेस जीती
कंकालिनपारा – कामिनी राजेश नेताम, कांग्रेस जीती
भाजपा द्वारा जीते वार्ड
आमापारा वार्ड – नरेंद्र साहू, भाजपा जीती
संजयनगर वार्ड – सलीम मेमन, भाजपा जीती
जवाहर वार्ड – चित्ररेखा जैन, भाजपा जीती
अलबेलापारा वार्ड – उगेश्वरी उइके, भाजपा जीती
शिवनगर वार्ड – शकुंतला जैन, भाजपा जीती
सुभाषवार्ड – विकाश अंभोरे, भाजपा जीती
अघननगर वार्ड – उत्तम यादव, भाजपा जीती
अन्नपूर्णापारा वार्ड – टिकेंद्र ठाकुर, भाजपा जीती
जनकपुर वार्ड – मंजू सारथी, भाजपा जीती
माँझापार वार्ड – हितेंद्र (बब्बू) खटवानी, भाजपा जीती
एमजीवार्ड – मीरा सलाम, भाजपा जीती
गंडई नगर पंचायत
वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस श्री तामेश्वर साहू
वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा श्यामपाल ताम्रकार
वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा अशोक पटेल
वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा ममता मनीष सोनी
वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस अमन सोनी
वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस सोनल क्रांति ताम्रकार
वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा राकेश निषाद
वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा सुमन पाटले
वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस इशरत अंजुम मोहसिन खान
वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा प्रकाश पटेल
वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा यतीश कुंजाम
वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा मनीषा भोला मरकाम
वार्ड क्रमांक 13 से निर्दलीय सावंत देवांगन
वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस ननकी नारायण चतुर्वेदी
वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस दिलीप ओगरे
कवर्धा में कराई गई वीडियोग्राफी
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत कवर्धा के सभी वार्डों की मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी और जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ले जाया गया। इसके बाद डाक मत पत्र की पेटी खोला गया। पूरी प्रकिया की वीडियो एवं फोटोग्राफी कराई गई।