जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान संपन्न, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-12 | 12:45h
update
2025-02-12 | 12:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान संपन्न, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 12 फरवरी 2025कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिले के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों, प्रबुद्धजन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी मतदान दलों एवं मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों, सुरक्षा प्रबंध में लगे पुलिस के जवानों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने कहा है कि सभी के साझा प्रयासों और सहयोग से ही जिले में शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न हो सका है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य सभी वर्गों की सराहनीय सहभागिता रही। 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 16:06:02
Privacy-Data & cookie usage: