जिले में सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा मतदान…

www.khabarwala.news

schedule
2025-02-05 | 16:07h
update
2025-02-05 | 16:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले में सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा मतदान…

raipur@khabarwala.news

  • जिले में सभी नगरीय निकायों के 120 वार्डों में बनाया गया 235 मतदान केन्द्र

    राजनांदगांव 04 फरवरी 2025कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संयज अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। 

Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिले में सभी नगरीय निकायों के 120 वार्डों में 235 मतदान केन्द्र बनाया गया है। सभी नगरीय निकायों में कुल 1 लाख 81 हजार 795 मतदाताओं की संख्या है। जिसमें 87 हजार 562 पुरूष मतदाता, 94 हजार 228 महिला मतदाता एवं 5 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन होगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अध्यक्ष के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए निर्वाचन होगा।

नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में 155 मतदान केन्द्रों बनाया गया है। जिसमें 1 लाख 35 हजार 151 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 65 हजार 17 पुरूष मतदाता, 70 हजार 132 महिला मतदाता एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के 24 वार्डों में 35 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 28 हजार 40 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 13 हजार 585 पुरूष मतदाता, 14 हजार 452 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता है। नगर पंचायत डोंगरगांव के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 11 हजार 942 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 5 हजार 765 पुरूष मतदाता एवं 6 हजार 177 महिला मतदाता है। नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 3 हजार 72 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 442 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 630 महिला मतदाता है। नगर पंचायत लालबहादुर नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 3 हजार 590 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 753 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 837 महिला मतदाता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.02.2025 - 16:37:22
Privacy-Data & cookie usage: