www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
बलरामपुर 05 फरवरी 2025: बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर में पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम लाऊ में अध्ययनरत छात्र अजीत कुमार के मामले पर त्वरित कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम लाऊ के प्रभारी अधीक्षक श्री बीरसाय राम को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री बीरसाय राम का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।