raipur@khabarwala.new
राजनांदगांव 03 फरवरी 2025।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन कार्यक्रम में यातायात जागरूकता रैली एवं यातायात नियंत्रण में विशेष सहयोग के लिए महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, शासकीय हाई स्कूल पनेका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानपुरी, ठाकुर प्यारे लाल सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदुमतरा, वेसलियन हिन्दी माध्यम शाला राजनांदगांव के स्काउट गाइड रोवर रेंजर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा सहित स्काउट गाइड रोवर रेंजर सहित यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।