व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु लेखाधिकारी प्रदीप कुमार साय नियुक्त…

raipur@khabarwala.news

बलरामपुर 31 जनवरी 2025: नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए निर्वाचन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिला स्तर पर नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उक्त आदेश में संशोधन करते हुए सौंपे गये समस्त दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बलरामपुर के लेखाधिकारी श्री प्रदीप कुमार साय मोबाईल नम्बर (88170-95201) को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *