सर्दियों में नारियल पानी पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी…

www.khabarwala.news

schedule
2025-01-28 | 09:21h
update
2025-01-28 | 09:21h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सर्दियों में नारियल पानी पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी…

raipur@khabarwala.news

Health Tips: नारियल पानी को हर मौसम में पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. सतना के फिटनेस गुरु राकेश पॉल ने लोकल 18 को बताया कि नारियल पानी में कई ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं.

Advertisement

इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, शरीर को रखे हाइड्रेटेड

नारियल पानी में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर की हाइड्रेशन क्षमता को बढ़ाते हैं. यह न सिर्फ़ गर्मी में बल्कि ठंड के मौसम में भी शरीर को एनर्जी देता है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और शरीर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.

ब्लड प्रेशर और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

राकेश पॉल बताते हैं कि नारियल पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है. साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है. नारियल पानी प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा को भी पोषण मिलता है.

सर्दियों में खाली पेट पीने के फायदे

ठंड के मौसम में नारियल पानी को खाली पेट पीने से 15-30 दिनों के भीतर कई फायदे महसूस किए जा सकते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करने, वजन मेंटेन करने, त्वचा को निखारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. हालांकि, राकेश पॉल ने सतर्क किया कि ठंड के मौसम में अधिक नारियल पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है.

नियमित सेवन से सकारात्मक असर

फिटनेस लवर्स और जिम जाने वालों के लिए नारियल पानी नियमित तौर पर पीना बेहद फायदेमंद है. यह न सिर्फ़ फिट बॉडी बनाने में मदद करता है, बल्कि दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है. नारियल पानी को अपनी दिनचर्या में शामिल करके शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखा जा सकता है. सर्दियों में इसे सीमित मात्रा में लेने से अधिकतम फायदे मिलते हैं.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 16:24:44
Privacy-Data & cookie usage: