भाजपा ने जारी कर दी पार्षदों की सूची, ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी। – www.khabarwala.news

भाजपा ने जारी कर दी पार्षदों की सूची, ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी।

www.khabarwala.news

schedule
2025-01-28 | 09:13h
update
2025-01-28 | 09:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भाजपा ने जारी कर दी पार्षदों की सूची, ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी।
भाजपा ने जारी कर दी पार्षदों की सूची, ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी। – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

रायपुर। रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने सोमवार को रात दो बजे तक भी अपनी सूची जारी नहीं की थी। वहीं, मंगलवार को महापौर सहित पार्षद प्रत्याशी के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है।

Advertisement

इसके बावजूद भी कांग्रेस द्वारा पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करना भाजपा को वाकओवर देने जैसी स्थिति निर्मित कर रहा है। दरअसल, 31 जनवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। प्रचार करने के लिए कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशियों को भाजपा की तुलना में कम समय मिलेगा।

भाजपा में इस बार कई नए चेहरे

भाजपा की सूची कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। हालांकि इसमें बड़ी भूमिका आरक्षण प्रक्रिया की है। क्योंकि कई दिग्गजों के वार्ड या तो महिला के लिए या फिर वर्ग विशेष के लिए आरक्षित हो गए।

इसकी वजह से नए चेहरों को इस निगम चुनाव में अवसर मिल रहा है। हालांकि, कई वार्डों में पूर्व पार्षद रह चुके प्रतिनिधियों की पत्नियों को भी अवसर दिया गया है। मगर, ज्यादातर नाम इस बार नए नजर आ रहे हैं। ऐसे में साफ है कि राजधानी रायपुर का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है।

रायपुर में मेयर के लिए मीनल और दीप्ति के बीच मुकाबला

भाजपा और कांग्रेस ने महापौर पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि भाजपा ने 50% सीटों पर महिलाओं को मौका दिया है। पार्टी ने 10 निगमों में से पांच के लिए महिलाओं को टिकट दिया है।

वहीं, कांग्रेस ने चार सीटों पर महिलाओं को मौका दिया है। हालांकि पांच में से तीन सीटें (रायपुर, दुर्ग, कोरबा) महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, नगर पंचायतों और पार्षद पद के लिए भी पार्टियों ने महिलाओं पर भरोसा जताया है।

बताते चलें कि रायपुर में मेयर पद के लिए मीनल चौबे और दीप्ति दुबे के बीच कड़ा मुकाबला है। 53 साल की मीनल चौबे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। तीन बार की पार्षद और राजनीति का बेहतर अनुभव।

वहीं, दीप्ति दुबे पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। 49 साल की दीप्ति मेंटल हेल्थ क्लीनिक चलाती हैं। विधानसभा-लोकसभा चुनाव में प्रचार कर चुकी हैं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.04.2025 - 06:57:31
Privacy-Data & cookie usage: