पंचमंदिर आंगनबाड़ी के पोषण वाटिका से मिल रहा बच्चों को पौष्टिक आहार, हो रहा शारीरिक और मानसिक विकास…

www.khabarwala.news

schedule
2025-01-07 | 14:20h
update
2025-01-07 | 14:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पंचमंदिर आंगनबाड़ी के पोषण वाटिका से मिल रहा बच्चों को पौष्टिक आहार, हो रहा शारीरिक और मानसिक विकास…

raipur@khabarwala.news

  • वाटिका में किया जा रहा है पालक, मूली, लालभाजी सहित विभिन्न सब्जियों का उत्पादन
Advertisement

सूरजपुर , 07 जनवरी 2025: सूरजपुर जनपद अन्तर्गत पंच मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता ठाकुर एवं सहयोगियों द्वारा उन्नत रूप में पोषण वाटिका का विकास किया गया है। इस पोषण वाटिका में विभिन्न प्रकार की सब्जियां आलू , लालभाजी, पालक भाजी, मूली, धनिया, लहसुन, गोभी, सरसों, बैंगन, मसूर आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इस पोषण वाटिका से प्रतिदिन बच्चों और महिलाओं को न केवल ताजी बल्कि पौष्टिकता से भरपूर सब्जियां मिल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र में उनके और उनकी पुत्री तथा सहयोगियों द्वारा पोषण वाटिका का विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में 06 महीने से 03 वर्ष के 42 बच्चे, 03 से 06 वर्ष के 24 बच्चे, 07 गर्भवती महिलाएं और 05 शिशुवती महिलाए पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन उनके द्वारा बच्चों को सलाद, ताजी हरी सब्जी भोजन के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका से पौष्टिक आहार लेने से बच्चे न केवल भोजन बेहद रुचि से ग्रहण करते है बल्कि उनके शरीर पर भी भोजन का बेहद अच्छा प्रभाव पड़ता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ठाकुर ने बताया कि वे 03 से 06 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण वाटिका के पौष्टिक तत्वों से युक्त सब्जियों का लाभ प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 03 से 06 वर्ष के बच्चों का देख रेख किया जाता है। उनके पढ़ाई लिखाई और खेलकूद पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाता है। बच्चों के माता पिता को भी उनके द्वारा अच्छी खान पान के साथ उचित स्वास्थ्य देखभाल हेतु जागरूक किया जाता है। आंगनबाड़ी में उनके द्वारा बच्चों का समय पर टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, खानपान के सम्बन्ध में जागरूक किया जाता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.06.2026 - 14:50:38
Privacy-Data & cookie usage: