आज का राशिफल 1 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-01-01 | 03:25h
update
2025-01-01 | 03:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 1 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि, आनंदपूर्ण रहेगा साल का पहला दिन

मेष राशि के लिए आज 1 जनवरी 2025 का दिन लाभदायक और उत्साहपूर्ण रहेगा। आपके हाथों शुभ कार्य होगा। आप दूसरों की मदद कर पाएंगे। आप आज दान-पुण्य के कार्य करेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे काम में कुछ नयापन दिखेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकता है। अगर आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल होंगे। परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा। अतिउत्साह औज जोखिम से बचें।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि, लाभ और सहयोग से मन आनंदित होगा

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, साल का पहला दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज लाभ मिलेगा और कोई डील मिलने की खुशी होगी। आज आप अपने परिवार में किसी मांगलिक आयोजन पर भी चर्चा कर सकते हैं। आपको आज मित्रों और सगे संबंधियों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। आज शाम के समय आपके घर मेहमान का भी आगमन हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि : अचानक लाभ मिलेगा

मिथुन राशि : अचानक लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के लोगों को आज 1 जनवरी के दिन अचानक लाभ मिल सकता है। किसी सहकर्मी का काम आपके ऊपर आ जाने से आपको आज खुशी मिलेगी। आज आपको अपने पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। पैतृक काम में भी आज आपको फायदा मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक काम सौंपे जा सकते हैं जिससे दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। भाइयों से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें और गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

 

 

कर्क राशि, भाग्य का साथ मिलता रहेगा

कर्क राशि, भाग्य का साथ मिलता रहेगा

कर्क राशि के लिए 1 जनवरी का दिन सकारात्मक रहेगा। चंद्रमा के भाग्य भाव में होने से आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको शुभ संदेश और सुखद सूचना मिल सकती है। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं, दिन आपके पक्ष में है। अगर आपने कोई नया बिजनेस करने का मन बनाया है तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी बातों को सम्मान भी मिलेगा। रुचिकर भोजन का आप आज आनंद भी लेंगे।

Advertisement

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

 

सिंह राशि, कमाई अच्छी रहेगी

सिंह राशि, कमाई अच्छी रहेगी

सिंह राशि के लिए आज 1 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आप संतान की ओर से खुशी पाएंगे और बच्चों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें,उनकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कारोबार में आज कमाई अच्छी रहेगी। धर्म कर्म के कार्य में आज भाग ले सकते हैं।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशि,विरोधियों से सतर्क रहना होगा

कन्या राशि,विरोधियों से सतर्क रहना होगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। आपका कोई बनता काम अटक सकता है जिससे साल के पहले दिन आपका मूड खराब हो सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा, कार्यक्षेत्र में मनोवांछित धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपना सायंकाल का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। छात्रों का मन विचलित होगा, और पढ़ाई में रुचि कम होगी। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। किन्नरों को धन या अन्न देना शुभ रहेगा।

 

तुला राशि,रोमांटिक और सुखद बीतेगा दिन

तुला राशि,रोमांटिक और सुखद बीतेगा दिन

तुला राशि के लिए आज साल के पहले दिन सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में किसी प्रकार का तनाव या विवाद चल रहा था तो आज वह दूर हो जाएगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज मंदिर अथवा किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलने क खुशी होगी। आज किसी की मदद करके आपको खुशी मिलेगी।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी को लड्डू और दूर्वा अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशि, अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा

वृश्चिक राशि, अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज 1 जनवरी का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने धन को बढ़ाने के लिए जिस भी काम या निवेश करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने रुके हुए काम भी पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार की खुशी के लिए आज आप पार्टी और कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी और गिफ्ट मिल सकता है।

 

भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

धनु राशि,परिवार से लाभ और सहयोग मिलेगा

धनु राशि,परिवार से लाभ और सहयोग मिलेगा

आज साल के पहले दिन धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार की खुशी के लिए धन खर्च करेंगे और पार्टी का आनंद लेंगे। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग मिल सकता है। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें और कोई भी डील बिना कागजात के न करें नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। पिता और पैतृक धन से लाभ पाएंगे। कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न होगा।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें और लड्डू का भोग लगाएं।

 

मकर राशि, वाहन पर खर्च होगा

मकर राशि, वाहन पर खर्च होगा

आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि वाहन पर आपका खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी और सतर्कता का भी आपको आज पालन करना चाहिए। लव लाइफ में आज प्रेमी से आपका किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है इसलिए बातचीत में सावधानी और संयम बरतें। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपको आज सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और अन्न का दान जरूरतमंदों को दें।

 

कुंभ राशि,अनचाहे खर्च होंगे

कुंभ राशि,अनचाहे खर्च होंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज साल 2025 का पहला दिन मिलाजुला रहेगा। आज राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा की स्थिति होने से आपको अनचाहे खर्च करने होंगे। सेहत में भी आज नरमी रहने वाली है, स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। अगर आप आज प्रोपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आज कागजात की सही से जांच जरूर कर लें। पारिवारिक जीवन में आज आपको खुशी मिलेगी। लेकिन कुछ चली आ रही समस्या की वजह से मन परेशान हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। आज धर्म कर्म और पुण्य के काम भी आपके हाथों हो सकते हैं।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें और गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

 

BPSC Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में Pappu Yadav, Prashant Kishor को सुना गए

मीन राशि,धन लाभ का योग बना हुआ है

मीन राशि,धन लाभ का योग बना हुआ है

आज साल का पहला दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक और सुखद रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने से आपको आज धन का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में कमाई बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आपको आज कारोबार में परिवार और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। आज आपको संतान द्वारा किये गये कार्यों से खुशी मिलेगी। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज साबुत मूंग की दाल का दान करना चाहिए और राहु के मंत्र का जप करना चाहिए।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.09.2026 - 13:28:19
Privacy-Data & cookie usage: