www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
बलरामपुर: कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आम नागरिकों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय में आने वाले आमजनों से मुलाकात के लिए दिन व समय निर्धारित किया है। अब कार्यालयीन दिवस में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की जा सकेगी और प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक के पश्चात जनदर्शन में आम नागरिक कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे, जिसके लिए दिन और समय निर्धारित किया गया है, जिससे आम जनों को परेशानी न हो। अब निर्धारित दिवस को आम जनता कलेक्टर से सीधे मुलाकात कर सकेंगे।