जिले में अब तक 182 उपार्जन केंद्रों में 64029 किसानों से 325283.84 टन धान खरीदा गया…

www.khabarwala.news

schedule
2024-12-12 | 15:09h
update
2024-12-12 | 15:09h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले में अब तक 182 उपार्जन केंद्रों में 64029 किसानों से 325283.84 टन धान खरीदा गया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

महासमुंद, 12 दिसम्बर 2024: राज्य शासन के मंशानुरूप, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी अभियान जोर-शोर से चल रहा है। यह अभियान किसानों को उनके धान को समर्थन मूल्य पर बेचने की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का कार्य कर रहा है।

 

नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में 11 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 64,029 किसानों से 3,25,283.84 टन धान खरीदी गई है। इसके बदले में किसानों को 748 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केंद्रों में अब तक एक करोड़ 39 लाख 93 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हो चुका है। इसमें 75 लाख 59 हजार 258 नया बारदाना, 45 लाख 91 हजार 307 बारदाना मिलरों से प्राप्त हुआ है, जबकि 15 लाख 31 हजार 50 बारदाना पीडीएस से प्राप्त हुआ है। किसानों से भी 3 लाख 11 हजार 570 बारदाना प्राप्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उपार्जन केंद्रों में अब तक कुल 86 लाख 33 हजार 686 बारदाने का उपयोग किया गया है, और वर्तमान में 53 लाख 59 हजार 499 बारदाना शेष है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 08:37:59
Privacy-Data & cookie usage: