नक्सलियों ने बीती रात दो पूर्व सरपंचों के बाद अब नेता को उतारा मौत के घाट…

www.khabarwala.news

schedule
2024-12-11 | 10:02h
update
2024-12-11 | 10:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नक्सलियों ने बीती रात दो पूर्व सरपंचों के बाद अब नेता को उतारा मौत के घाट…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। नक्सलियों ने बीती रात छत्तीसगढ़ में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव का है। बीती रात कुछ नक्सली आए और भाजपा नेता मंडोराम के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी।

बता दें, पिछले सप्ताह भर में भाजपा से ताल्लुक रखने वाले दो पूर्व सरपंच सहित तीन भाजपा नेताओं की नक्सली हत्या कर चुके हैं। नक्सलियों ने इन पर भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने के आरोप लगाए हैं।

नक्सली हिड़मा और देवा बारसे के गांव जाएंगे अमित शाह

इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के प्रवास के दौरान बस्तर के धुर नक्सल क्षेत्र के गांवों में जाएंगे। इस दौरान वह कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा बारसे के गांव पूवर्ती में भी जाएंगे।

शाह यहां जवानों का हौसला बढ़ाएंगे और बलिदानी जवानों के स्वजन से मुलाकात करेंगे। बस्तर के सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर जगरगुंडा क्षेत्र में स्थित पूवर्ती गांव सुकमा जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर है।

इस गांव में पिछले कई वर्षों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में चल रही नियद नेल्लानार योजना से इस गांव के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.06.2026 - 00:35:11
Privacy-Data & cookie usage: