आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-12-05 | 02:42h
update
2024-12-05 | 02:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशिफल : एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। पारिवारिक खर्च बढ़ने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है, जिससे परेशान हो सकते हैं। अगर आप आज कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में आपको एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। सांसारिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ अलग सा लग सकता है। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होने की संभावना बन रही है। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करते हुए तुलसी की जड़ में कच्चा दूध अर्पित करें।

वृषभ राशिफल : लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे

वृषभ राशिफल : लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे

वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आज कारोबार की कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो किसी परिचित के दबाव में आकर ऐसा न करें, अन्यथा यह आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों की आज नई नई चीजें जानने का मौका मिलेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है और घर पर किसी मेहमान का शाम के समय आगमन भी हो सकता है।

 

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुवार के दिन तुलसी माता की पूजा करें और तुलसी की जड़ को गंगाजल से साफ करके पीले कपड़े में बांध लें और घर की तिजोरी में रख दें।

मिथुन राशिफल : स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें

मिथुन राशिफल : स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में कुछ रुके हुए कार्य हैं, तो आप उन्हें पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसके लिए आपको कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। रुके हुए काम को आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो यह आपके फायदे की जगह घाटे का सौदा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको थोड़ी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी और धन भी खर्च होगा। घर पर आज कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य काफी व्यस्त नजर आएंगे।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंदिर में जाएं और उनको पीले फूल, पीली मिठाई और पीले वस्त्र अर्पित करें।

 

कर्क राशिफल : करियर में अच्छी प्रगति होगी

कर्क राशिफल : करियर में अच्छी प्रगति होगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में अच्छी प्रगति लाएगा। लेकिन परिवार के कुछ सदस्य इसमें बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको ननिहाल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। पारिवारिक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था, तो आज उसमें सफलता मिलेगी, किसी संपत्ति पर आपका कब्जा हो सकता है। शाम का समय परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

Advertisement

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

 

सिंह राशिफल : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

सिंह राशिफल : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

सिंह राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आप किसी परिचित से मदद मांगेंगे तो वे आपकी मदद जरूर करेंगे। अगर आप नया बिजनस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। भूमि, संपत्ति या वाहन खरीदने की आज आपकी इच्छा पूरी होगी और आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल में कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

 

कन्या राशिफल : विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे

कन्या राशिफल : विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे

कन्या राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज वही कार्य करने की सोचें जो आपको अधिक प्रिय हो। अगर आप नए कारोबार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जो लोग रोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छा अवसर मिल सकता है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे और इसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। नहाने के जल में हल्दी डालें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करते हुए स्नान करें।

 

तुला राशिफल : धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनेंगे

तुला राशिफल : धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनेंगे

तुला राशि वालों का आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनेंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद के लिए आज आगे आएंगे, जिसमें आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन वे आपका कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। केले के वृक्ष के साथ भगवान विष्णु का पूजन करें। साथ ही पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशिफल : दिन मध्यम फलदायी रहेगा

वृश्चिक राशिफल : दिन मध्यम फलदायी रहेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनस करने वालों को आज कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर ऐसा है तो वाणी पर संयम रखना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका विवाद हो सकता है। संतान के करियर या स्वास्थ्य के मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शिक्षकों का सहयोग मिलने से विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही कुछ चुनौतियों को समाप्त कर लेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की पूजा करें और गरीबों को पीले वस्त्र, भोजन आदि का दान करें।

 

धनु राशिफल : महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे

धनु राशिफल : महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे और भाई-बहन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये आगे चलकर आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। केले के जड़ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें।

 

मकर राशिफल : चीजें आपके लिए आसान हो जाएंगी

मकर राशिफल : चीजें आपके लिए आसान हो जाएंगी

मकर राशि वालों को आज जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग और सलाह मिलती रहेगी, जिससे चीजें आपके लिए आसान हो जाएंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के लोग मंजूरी दे सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपके कई जरूरी कार्य पूरे होंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को आज शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर कोई काम करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। शाम के समय किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

 

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुवार के दिन का व्रत करें और केसर का तिलक लगाएं। साथ ही पीपल पर जल जरूर अर्पित करें।

 

कुंभ राशिफल : गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा

कुंभ राशिफल : गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज का दिन राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों के लिए बड़ी सफलता लेकर आएगा। जो लोग पुरानी नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी तलाश रहे हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए कुछ धन भी निवेश करेंगे। अगर भाई-बहनों के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह आज खत्म हो सकता है। बिजनस करने वाले लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि आज वे आपको नुकसान पहुंचाने की योजना बना सकते हैं।

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। आटे की लोई में चना दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाएं।

 

मीन राशिफल : धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे

मीन राशिफल : धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे

मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज आपके घरेलू स्तर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के लोग व्यस्त नजर आएंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। लव लाइफ वाले लोगों को आज कुछ तनाव हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से शुरू किया गया काम आज भरपूर फायदा देगा। शाम को जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते है।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.02.2026 - 12:19:18
Privacy-Data & cookie usage: