क्रेडा विभाग ने लांच किया सौर समाधान एप…

www.khabarwala.news

schedule
2024-12-05 | 11:45h
update
2024-12-05 | 11:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
क्रेडा विभाग ने लांच किया सौर समाधान एप…

raipur@khabarwala.news

  • सौर ऊर्जा के संबंध में जानकारी लेना आवेदन करना तथा शिकायत करना हुआ आसान
Advertisement

मोहला, 5 दिसंबर 2024: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गत दिवस सौर समाधान एप का शुभारंभ किया। इस ऐप का विशेष उद्देश्य है लोगों को सोलर से जोड़ना है। जो व्यक्ति सौर ऊर्जा तथा क्रेडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, या फिर सौर संयंत्र की स्थापना हेतु आवेदन करना चाहते हैं तथा पूर्व से स्थापित संयंत्र में आई खराबी के संबंध में शिकायत करना चाहते हैं, तो उन्हें क्रेडा विभाग के जिला कार्यालय एवं जोनल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वे घर बैठे अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सौर समाधान ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। क्रेडा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही किसी प्रकार की शिकायत घर बैठे ही कर सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही किया जाएगा। सोलर संयंत्रों का अधिक से अधिक स्थापना करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में इस ऐप का निर्माण किया गया है। दूरस्थ अंचलों में निवासरत लोगों को इस सुविधा से बहुत राहत मिलेगी। वे घर बैठे ही अपने खेतों में पंप लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्राम में लगे पेयजल हेतु पंपों तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु लगे लाइटों के सुधार कार्य हेतु शिकायत कर सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:21:14
Privacy-Data & cookie usage: