कृषि विज्ञान केन्द्र के दो कृषकों को मिला मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स… – www.khabarwala.news

कृषि विज्ञान केन्द्र के दो कृषकों को मिला मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स…

www.khabarwala.news

schedule
2024-12-04 | 11:51h
update
2024-12-04 | 11:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कृषि विज्ञान केन्द्र के दो कृषकों को मिला मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स…
कृषि विज्ञान केन्द्र के दो कृषकों को मिला मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नारायणपुर, 04 दिसम्बर 2024: कृषि जागरण एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2024 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील कृषकों को प्रोत्साहन करने हेतु सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के दो प्रगतिशील कृषक ग्राम बांगडोंगरी के श्री चौतू राम यादव एवं बेलगांव के श्री नीलकंठ नाग को मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2024 से 3 दिसंबर को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से दोनों किसान अपने-अपने परिस्थिति में समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपने आय के साधन को बढ़ाया है। श्री चौतू राम यादव खरीफ में धान के साथ देशी मुर्गी पालन करते थे जो वर्तमान में खरीफ के साथ रबी सीजन में चना, मटर, मक्का के साथ-साथ मछली पालन, गाय पालन, मुर्गी प्रजनन इकाई एवं केंचुआ खाद उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रहे हैं और श्री नीलकंठ नाग खरीफ में धान एवं रबी में कैप्सिकम एवं अन्य सब्जी के साथ मछली सह बतख एवं मुर्गी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.04.2025 - 14:07:43
Privacy-Data & cookie usage: