छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग में 71 अभियंताओं का तबादला…

www.khabarwala.news

schedule
2024-12-02 | 09:09h
update
2024-12-02 | 09:09h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग में 71 अभियंताओं का तबादला…

raipur@khabarwala.news

 रायपुर। लोक निर्माण विभाग में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अफसरों का तबादला कर दिया गया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने 71 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। इनमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हैं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सरकार ने प्रदेश के कई कार्यपालन अभियंताओं और अनुविभागीय अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें रायपुर से लेकर दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों तक के अधिकारी शामिल हैं।

राज्य को मिले तीन आईएएस अफसर

Advertisement

इस बीच, राज्य शासन को इस वर्ष तीन आईएएस अधिकारी मिले हैं। इनमें सभी दूसरे राज्यों से है। शनिवार को केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों को उनका कैडर आवंटित किया। छत्तीसगढ़ कैडर मिलने वाले अधिकारियों में पश्चिम बंगाल निवासी अक्षय दोशी ने यूपीएससी में 75वीं रैंक प्राप्त किया है। इन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला है और ये सामान्य वर्ग से आते हैं।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश निवासी विपिन दुबे को भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। उन्होंने यूपीएससी में 238 वीं रैंक प्राप्त किया और ये भी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं महाराष्ट्र निवासी क्षितिज गुरभेले वे यूपीएससी में 441 वीं रैंक प्राप्त किया है। ये अनुसूचित जाति(एससी) वर्ग से आते हैं और इन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है।

यूपीएससी परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम इस वर्ष 16 अप्रैल को जारी हुआ था। कुल 1,139 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में पहली सूची में 1,016 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसके बाद 25 अक्टूबर को रिजर्व लिस्ट जारी हुई, इस लिस्ट में 120 अतिरिक्त अभ्यर्थियों के नाम भी थे।

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के आवेदन आज से, 246 पदोें पर होना है भर्ती

राज्य सेवा परीक्षा-2024 के लिए एक दिसंबर रविवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 246 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक वेबसाइट www.psg.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सीजीपीएससी) की ओर से पिछले दिनों राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा नौ फरवरी 2025 को होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 26 से 29 जून 2025 के मध्य तय की गई है। इस बार सबसे ज्यादा 90 पद आबकारी उप निरीक्षक के हैं।

हर बार नायब तहसीलदार के ज्यादा पद निकलते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 10 पद निकले हैं। वहीं डिप्टी कलेक्टर के सात और डीएसपी के 21 पद है। पिछले वर्ष निकली भर्ती में डीएसपी के एक भी पद नहीं थे। राज्य कर निरीक्षक 37 और लेखा सेवा अधिकारी के 32 पद है।

इन पदों पर होनी है भर्ती

डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक(वित्त), सहायक संचालक(पंचायत एवं ग्रामीण विकास), सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक(समाज कल्याण), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 06:16:16
Privacy-Data & cookie usage: