आज का राशिफल 30 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन… – www.khabarwala.news

आज का राशिफल 30 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-11-30 | 07:51h
update
2024-11-30 | 07:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 30 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…
आज का राशिफल 30 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

मेष राशि के लिए उलझन वाला दिन

मेष राशि के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा और इनको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। वैसे आज आज सामाजिक कार्यों में लगे लोगों को सम्मान मिल सकता है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आपको आज वाणी पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी पारिवारिक कारण से आज यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

वृषभ राशि वालों को सरप्राइज मिल सकता है

वृषभ राशि वालों को सरप्राइज मिल सकता है

वृषभ राशि के लोगों को आज घर परिवार में सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्ते में प्रेम और सद्भाव की वृद्धि होगी। आपको आज आर्थिक मामलों में अचानक धन लाभ मिल सकता है। व्यापार कार्य में लगे लोगों को आज अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी होगी। प्रेमी की ओर से आपको आज सरप्राइज मिल सकता है। आपकी राशि से सप्तम भाव में बना त्रिग्रह योग आपको आज कोई ऐसी खुशी दे सकता है जिसके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। मान सम्मान भी पाएंगे।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का आज अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

मिथुन राशि वाले धोखा से सतर्क रहें

मिथुन राशि वाले धोखा से सतर्क रहें

मिथुन राशि के लोगों को आज अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज किसी से अपेक्षा रखने से बचना चाहिए क्योंकि जहां उम्मीद लगाएंगे वहीं धोखा और नुकसान मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सपोर्ट मिल सकता है और बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज इसकी वजह से आप तनाव में रह सकते है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे।

 

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

कर्क राशि वाले विचारों में खोए रहेंगे

कर्क राशि वाले विचारों में खोए रहेंगे

कर्क राशि के लोग आज विचारों में खोए रहेंगे। मन कल्पना लोक की सैर करेगा। ऐसे में आपको आज बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपको धैर्य से चलने की सलाह दे रहा है। प्रेमी पर किसी बात का दबाव बनाएंगे तो रिश्ते में तनाव बढेगा। वैसे आज कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगाी। आपके विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आज सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे और आपके संपर्क का दायरा भी बढेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

Advertisement

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

 

सिंह राशि के लिए अनुकूल दिन

सिंह राशि के लिए अनुकूल दिन

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आप आज किसी मनपसंद काम को करने की वजह से रोमांचित रहेंगे। आपको आज परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आप आज प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सफल रहेंगो। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप आज वाहन और सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। पैतृक धन संपत्ति से आपको आज सुख मिलेगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें, पीपल को जल दें।

 

कन्या राशि को त्रिग्रह योग का लाभ

कन्या राशि को त्रिग्रह योग का लाभ

कन्या राशि से आज चंद्रमा तीसरे भाव में त्रिग्रह योग बनाकर आत्मबल और साहस बढा रहे हैं। आपकी कोई दीर्घकालीन चाहत आज पूरी हो सकती है। आज परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा, प्रोत्साहन भी पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और देवी लक्ष्मी को 3 लौंग अर्पित करें।

 

तुला राशि वाले पाएंगे शुभ लाभ

तुला राशि वाले पाएंगे शुभ लाभ

तुला राशि पर आज सितारे मेहरबान हैं। राशि से दूसरे भाव में प्रभावशाली ग्रह योग आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ दिला सकता है। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद लेंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

 

वृश्चिक राशि को दूरगामी लाभ

वृश्चिक राशि को दूरगामी लाभ

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी। आपकी राशि मे आज तीन ग्रहों का संयोग बना हुआ है जो आपके मनोबल को ऊंचा बनाए रखेगा। ऐसे में आज आपको सरकारी क्षेत्र से दूरगामी लाभ मिल सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

 

धनु राशि वाले वाणी को संयमित रखें

धनु राशि वाले वाणी को संयमित रखें

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका लंबे समय से अटका काम आज पूरा होगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको आज हाथ समेटकर चलना होगा। किसी वजह से आज आप मानसिक रूप से उलझन में रह सकते हैं। आपको आज क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा। आपको आज किसी पारिवारिक काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को आज फायदा होगा, कोई बड़ी डील मिल सकती है। दोस्तों रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। किसी वजह से नींद आने में नखरे दिखाएगी।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

मकर राशि वाले खुशियां पाएंगे

मकर राशि वाले खुशियां पाएंगे

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना आज सफल होगी। आपको आज कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। लेकिन किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर आज थोड़ी चिंता भी रहेगी। आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। पड़ोसियों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद का निपटारा हो सकता है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

 

कुंभ राशि के लिए उत्साहवर्धक दिन

कुंभ राशि के लिए उत्साहवर्धक दिन

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज राशि स्वामी शनि आपके लिए लाभ का सृजन कर रहे हैं। कारोबार में आपको आज उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से विशेष रूप से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रोमांटिक रहने वाली है। आप आज जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा की योजना बना सकते हैं। भाई बहनों से आप आज सहयोग पाएंगे। बच्चों के साथ भी आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और काले तिल अर्पित करें।

 

मीन राशि वाले प्रोत्साहन पाएंगे

मीन राशि वाले प्रोत्साहन पाएंगे

मीन राशि के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों को आप याद करेंगे। संतान से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। शत्रुओं और विरोधियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से उधार लेनदेन के चक्कर में न पड़ें नहीं तो बाद में परेशानी होगी।

 

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.03.2025 - 17:47:44
Privacy-Data & cookie usage: