आज का राशिफल 29 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-11-29 | 02:41h
update
2024-11-29 | 02:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 29 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वालो को सरकारी क्षेत्र में सफलता

मेष राशि के लोगों को आज चंद्रमा तुला राशि से जाते हुए लाभ और सुख प्रदान करेंगे। लेकिन आपको आज सितारे सलाह दे रहे हैं कि, अगर आप उधार या कर्ज लेन देन करना चाह रहे हैं तो आज इससे बचकर रहें। गृहस्थ जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रात का समय आपका आज मौज मस्ती में बीतेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। दोस्तों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह शाम श्रीसूक्त का पाठ करें।

 

वृषभ राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा

वृषभ राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा

वृषभ राशि के लोगों के ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। सितारे कह रहे हैं कि अगर आप लोन चुकाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस काम में आज सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी योजना में अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी और बच्चों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। बच्चे की सेहत को लेकर चिंता होगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक शुभ रहेगा।

मिथुन राशि वालो को खर्च परेशान करेगा

मिथुन राशि वालो को खर्च परेशान करेगा

मिथुन राशि के स्वामी वक्री होकर आज खर्च में वृद्धि कर रहे हैं। ऐसे मे आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। अगर आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो उसकी परेशानी आज बढ़ सकती है। वैसे आज बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई होगी और आप बुद्धि कौशल से स्थिति को शाम तक संतुलित भी कर लेंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। लौंग युक्त पान देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।

 

कर्क राशि वाले नए काम में सफलता पाएंगे

कर्क राशि वाले नए काम में सफलता पाएंगे

कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। चंद्रमा के शुभ प्रभाव की वजह से, आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू करें तो आपको सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आपका विश्वास गहरा होगा और आपके बीच तालमेल भी बेहतर होगा। आज आपको मातृ पक्ष से प्यार और स्नेह मिल रहा है। सुख सुविधा और ऐशो आराम पर धन खर्च होगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और घी का दीप दिखाएं।

 

सिंह राशि वाले लाभ पाएंगे

सिंह राशि वाले लाभ पाएंगे

सिंह राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से संबंध आपके मधुर रहेंगे और आपको आज उनसे अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपके पिता की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा और आपको आज पिता से लाभ भी मिलेगा। आज भाइयों के सहयोग से आपको व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ले सकते हैं। सामाजिक संपर्क और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

कन्या राशि वालों को उतावलेपन से नुकसान

कन्या राशि वालों को उतावलेपन से नुकसान

आज कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। विद्यार्थियों को आज अपना ध्यान शिक्षा की ओर लगाना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से शिक्षा में परेशानी आएगी। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा और आप आज अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए भी प्लान कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं या कोई आर्थिक फैसला ले रहे हैं तो धैर्य से काम लें उतावलेपन से नुकसान होगा।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

 

तुला राशि को अचानक लाभ

तुला राशि को अचानक लाभ

तुला राशि में आज शुभ योग बना हुआ है। सितारे बताते हैं कि, आज आपके धन में वृद्धि होगी। आपको आज कहीं से अचानक ही आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आप कोई संपत्ति खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। शाम के समय आपको अपने किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। भाई बहनों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह आज आपको मिल जाएगा।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ लाभदायक होगा।

 

वृश्चिक राशि के लिए शुभ दिन

वृश्चिक राशि के लिए शुभ दिन

वृश्चिक राशि वालो को आज सूर्य बुध की युति से लाभ मिलेगा। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। शाम तक आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी कठिन काम के पूरा हो जाने की खुशी होगी। किसी सामाजिक कार्य में आपको आज भाग लेने का भी मौका मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयास में आप आज सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ सुबह शाम करें।

 

धनु राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा

धनु राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा

धनु राशि के जातकों का मन आज भावुक रहेगा। मन में दान धर्म की भावना प्रबल रहेगी। किसी जरूरतमंद की आप आज मदद भी करेंगे। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है इसलिए इनके साथ आर्थिक मामलों में स्पष्ट व्यवहार रखें। लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

 

मकर राशि को अप्रत्याशित स्रोत से लाभ

मकर राशि को अप्रत्याशित स्रोत से लाभ

मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। राशि से दूसरे भाव में शनि का गोचर आपको लाभ दिलाएगा। आज आपको अपने बड़ों के आशीर्वाद और सहयोग से कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलने का योग बन रहा है। अगर आप आज किसी नए काम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता होगी।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, देवी लक्ष्मी को पान अर्पित करें।

 

कुंभ राशि को अनुभव से लाभ

कुंभ राशि को अनुभव से लाभ

कुंभ राशि के जातकों को आज बुद्धि विवेक से साथ पूर्व अनुभव का भी लाभ मिलेगा। आज आप अपने कारोबार की बढ़ती प्रगति को देखकर उत्साहित रहेंगे लेकिन आपको दूसरों की बातों में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। सितारे बताते हैं कि, आज आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आप शांति और धैर्य से स्थिति को संभालने में सफल रहेंग। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आप आनंद ले सकते हैं। अपने लिए आज आप कोई खरीदारी भी कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

 

मीन राशि वाले अटके काम पूरा करेंगे

मीन राशि वाले अटके काम पूरा करेंगे

मीन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल है। नौकरी में आपके हंसमुख व्यक्तित्व के कारण दोस्तों और सहकर्मियों में सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपको आज घर के भी कई अटके काम निपटाने होंगे। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न होगा। यात्रा का भी संयोग बन रहा है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक करें,किसी छोटी कन्या को फल या मिठाई दें।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 04:57:59
Privacy-Data & cookie usage: