मुख्यमंत्री ने गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें किया नमन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-11-23 | 14:02h
update
2024-11-23 | 14:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें किया नमन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 23 नवंबर 2024:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरु तेगबहादुर के 24 नवंबर को शहीदी दिवस पर उन्हें नमन किया है। इस अवसर पर श्री साय ने कहा कि सिख धर्म के नौवें गुरू तेगबहादुर जी मानवीय धर्म और वैचारिक स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान देने वाले एक क्रांतिकारी युगपुरुष के रूप मे जाने जाते हैं। समस्त मानवता के लिए दिये गये उनके बलिदान के कारण उनको ‘हिंद की चादर’ कहा गया है। श्री साय ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। धर्म की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 03:09:45
Privacy-Data & cookie usage: