देवरीखुर्द पंचायत के सभी 480 घरों में पहुंचना शुरू हुआ नल से शुद्ध पेयजल…

www.khabarwala.news

schedule
2024-11-19 | 09:49h
update
2024-11-19 | 09:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
देवरीखुर्द पंचायत के सभी 480 घरों में पहुंचना शुरू हुआ नल से शुद्ध पेयजल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही 19 नवंबर 2024: जल जीवन मिशन के तहत जिले में हर घर नल से जल पहुंचाने के मुहिम में पेण्ड्रा विकासखण्ड के देवरीखुर्द पंचायत के सभी 480 घरों में नल से शुद्ध पेयजल प्रदाय प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना का निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1 करोड़ 93 लाख 86 हजार रूपए की लागत से की गई है। नल से जल मिलने पर देवरीखुर्द निवासी श्रीमती लीला बाई पोर्ते अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताई कि पहले उन्हें दूर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था, इससे परेशानी होती थी। अब घर पर ही नल से पानी मिलने की सुविधा से मैं बहुत खुश हूं। योजना के संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम पंचायत को हस्तातंरण कर दिया गया है। साथ ही ग्रामवासियों से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के तहत पानी का सीमित मात्रा में उपयोग, जल बचाव, किचन गार्डन जैसे विषयों पर चर्चा उन्हें जागरूक किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 10:48:15
Privacy-Data & cookie usage: