छत्‍तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज – दक्षिण बस्‍तर में आज से चार दिन बारिश, प्रदेश के चार संभाग में भी जारी किया अलर्ट दक्षिण बस्तर में 16 अक्‍टूबर से…

raipur@khabarwala.news

दक्षिण बस्तर में 16 अक्‍टूबर से 19 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भी चार से पांच दिनों तक हल्‍की बारिश हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। हालांकि प्रदेश से मानसून की विदाई लगभग हो गई है। सुकमा बस्‍तर समेत आसपास के इलाके में मानसून वापसी की रेखा गुजरी है। इसका असर दक्षिणी बस्‍तर में आज से चार दिन बारशि की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण बस्तर (Chhattisgarh Monsoon Update) में 16 अक्‍टूबर से 19 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भी चार से पांच दिनों तक हल्‍की बारिश हो सकती है।

बता दें कि मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) की विदाई छत्‍तीसगढ़ के सभी हिस्‍से से हो गई है। हालांकि बस्‍तर में मानसून अभी एक्टिव है। अगले दो से तीन दिनों में बस्तर से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून के लौटते वक्‍त इसका असर प्रदेश में है। इसी के चलते उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है।

इस साल कड़ाके की पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) की विदाई लगभग हो गई है। दक्षिण बस्‍तर में अभी मानसून सक्रिय है। मानसून की वापसी के बाद मौसम ड्राई (शुष्‍क) होने लगता है। इसके चलते रात में ठंडी का असर होने लगता है। तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाती है।

मौसम विभाग के अनुसार अक्‍टूबर के आखिरी सप्‍ताह में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। इससे पहले अगले चार दिन बाद प्रदेश में रात के समय में ठंडी का असर शुरू हो जाएगा। इस साल प्रदेश में अच्‍छी बारिश हो गई है। इसी के चलते इस बार कड़ाके की ठंड भी पड़ने की संभावना हैं।

दिन के तापमान में रही बढ़ोतरी

छत्‍तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) का दौर थम गया है, हालांकि बस्‍तर संभाग में चार दिन बारिश होगी। इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसी बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्‍सों से मानसून की विदाई के बाद मौसम साफ हो गया है।

जहां शुष्‍क हवाएं चलना शुरू हो गई है। इससे रात के समय में मौसम में हल्‍की ठंडी घुलने लगी है और तापमान में भी हल्‍की गिरावट होने लगी है। हालांकि दिन के समय में पारा सामान्‍य से ऊपर है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बीते दिन रायपुर (Chhattisgarh Monsoon Update) में दिन का पारा 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि औसतन 2 डिग्री ज्‍यादा था। बिलासपुर 33 डिग्री, अंबिकापुर 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

जो कि सामान्य तापमान से 2 डिग्री अधिक है। इसी तरह जगदलपुर 33 डिग्री जो कि औसत से 2 डिग्री ज्‍यादा रहा। दुर्ग 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी इन सभी जिलों में दिन का पारा औसतन इतना ही रहने की संभावना है।

कोंटा में रिकॉर्ड की गई बारिश

प्रदेश में अधिकतर जिलों में मौसम (Chhattisgarh Monsoon Update) शुष्‍क रहा है। हालांकि कहीं-कहीं छुट-पुट बारिश रिकॉर्ड की गई है। जहां सुकमा के कोंटा में 120 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा दंतेवाड़ा में तापमानर सबसे ज्‍यादा रहा। जहां 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा में सबसे कम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *