आज का राशिफल, 15 अक्टूबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-10-15 | 04:47h
update
2024-10-15 | 04:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल, 15 अक्टूबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशिफल : मेहनत करने के बाद ही काम पूरे होंगे

मेष राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। व्यवसाय के किसी काम को पूरा करने में काफी मेहनत करेंगे लेकिन अंत में जाकर सफलता अवश्य मिलेगी। कामकाज में आज काफी व्यस्तता बनी रहेगी, जिसकी वजह से परिजनों को समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी करने वाले आज इंटरव्यू दे सकते हैं, जिसमें सफल होंगे। अगर आप आज निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से तनाव हो सकता है। सायंकाल का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशिफल : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

वृषभ राशि वालों को मंगलवार के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से कई कार्य पूरे होंगे और नई संपत्ति की प्राप्ति भी होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे और सहयोगी के साथ मिलकर आप बिजनस को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। अगर छात्र विदेश जाकर कोई कोर्स करना चाहते हैं तो आज इस दिशा में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी की दीपक जलाएं।

 

 

मिथुन राशिफल : आ रही रुकावट दूर होगी

मिथुन राशिफल : आ रही रुकावट दूर होगी

मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके ऊपर एक विशेष प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण भागदौड़ भी करनी पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की वजह से संतान के विवाह में आ रही रुकावट को दूर कर लेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य आज आपको मिलता नजर आ रहा है। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों की वजह से ऑफिस में परेशानी हो सकती है। शाम को घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जो लंबे समय तक रुक सकते हैं, जिसमें आपको पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशिफल : घर में धार्मिक माहौल रहेगा

कर्क राशिफल : घर में धार्मिक माहौल रहेगा

कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। भौम प्रदोष व्रत की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके कंधों का बोझ हल्का होगा। नौकरीपेशा लोग अगर आज पार्ट टाइम काम करने का मन बनाते हैं तो इसके लिए समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ में किसी गलतफहमी की वजह से तनाव हो सकता है, बातचीत से मामले को खत्म करने का प्रयास करें। नवविवाहित जातकों के घर पर आज किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घरवाले काफी खुश नजर आएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

 

सिंह राशिफल : समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा

सिंह राशिफल : समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा

सिंह राशि वालों को मंगलवार के दिन कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में आज लोग आपकी बातों से खुश और प्रभावित होंगे, जिससे आपको फायदा होगा। व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे दोबारा मिलने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार क सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम भी होंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और कई खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। शाम के समय दोस्तों के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को चोला अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशिफल : धार्मिक स्थल पर मानसिक शांति मिलेगी

कन्या राशिफल : धार्मिक स्थल पर मानसिक शांति मिलेगी

कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। नौकरी व व्यवसाय में चुपचाप काम करने से आपको लाभ मिलेगा। अगर आज किसी से बहस होती है तो आपको गुस्से पर काबू रखकर आगे बढ़ना होगा और बहस से बचना होगा। लव लाइफ में आज किसी गलतफहमी की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है। आज आप जिन लोगों की मदद कर रहे हैं, भविष्य में कहीं ना कहीं आपके काम आएंगे। परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवजी के साथ हनुमानजी की पूजा करें और लाल मसूर, चंदन आदि का दान करें।

 

तुला राशिफल : सुख के साधन बढ़ेंगे

तुला राशिफल : सुख के साधन बढ़ेंगे

तुला राशि वालों को मंगलवार के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सुख के साधन भी बढ़ेंगे। खुद का बिजनस करने वालों को आज अच्छा धन लाभ होगा और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आज आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे और अपने ऊपर कुछ पैसे खर्च कर पाएंगे, जो आपको पसंद भी आएगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज किसी प्रिय मित्र की मदद से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। सायंकाल के समय घर के बच्चों के साथ देव दर्शन का लाभ लेंगे।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन, बड़ा भाई या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

 

वृश्चिक राशिफल : दिन का आनंद उठाएंगे

वृश्चिक राशिफल : दिन का आनंद उठाएंगे

वृश्चिक राशि वालों के सोचे हुए काम आज पूरे होने से खुशी होगी, इससे आप दिन का आनंद उठाएंगे। निवेश के मामले में किसी विशेषज्ञ की सलाह भविष्य में आपके काम आएगी। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश नजर आएंगे। नौकरी करने वालों के आज सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ होने वाले किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। शाम के समय पिताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भौम प्रदोष व्रत के दिन महादेव के साथ हनुमानजी की भी पूजा करें और पांच चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

 

धनु राशिफल : धन कोष में वृद्धि होगी

धनु राशिफल : धन कोष में वृद्धि होगी

धनु राशि वालों को मंगलवार के दिन अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलेगा, जिससे धन कोष में वृद्धि होगी। निवेश करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों पर कुछ पैसे भी खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा होने पर अपनी जेब का ध्यान रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा होगा और समय पर कार्य भी पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ अगर किसी बात पर अनबन चल रही है तो आज खत्म हो जाएगी।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और हनुमान मंदिर जाएं।

 

मकर राशिफल : वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

मकर राशिफल : वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

मकर राशि वालों को आज सुबह से ही कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा और थोड़ा तनाव भी महसूस करेंगे। दोपहर बाद किसी बिजनस डील के फाइनल होने से आपका तनाव कम हो जाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी मित्र की मदद से कार्यक्षेत्र में कार्यों को पूरा कर पाएंगे। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके काम आएगी। शाम के समय अगर आस-पड़ोस में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको उससे बचना होगा, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भौम प्रदोष तिथि का व्रत रखें और हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करें।

 

कुंभ राशिफल : घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे

कुंभ राशिफल : घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कुछ विशेष योग बना रहा है, जो आपको हर काम में सफलता दिलाएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी इसलिए आज आपको वही काम करने होंगे, जो आपको बहुत प्रिय हैं। आज आप बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं में भी निवेश करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरी व कारोबार में आज आपके विरोधी परास्त होंगे और शत्रुओं के इरादे विफल होंगे, जिससे वे निराश होंगे और आप सफलता पाकर प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

 

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करने के बाद भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

 

मीन राशिफल : सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे

मीन राशिफल : सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे

मीन राशि वालों की मंगलवार के दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिससे उन्हें विदेश जाना पड़ सकता है। घरेलू स्तर पर किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कामकाज की वजह से अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। शाम के समय घरवालों के साथ दिवाली की साफ सफाई या सजावट को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमानजी बूंदी का भोग लगाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.10.2024 - 06:03:06
Privacy-Data & cookie usage: