मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं..

www.khabarwala.news

schedule
2024-10-12 | 05:52h
update
2024-10-12 | 05:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं..

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 12 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.10.2024 - 06:13:19
Privacy-Data & cookie usage: