छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना…

www.khabarwala.news

schedule
2024-10-10 | 09:47h
update
2024-10-10 | 09:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना…

raipur@khabarwala.news

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधि बनने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके वजह से गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधि बनने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके वजह से गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश थमने से तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को मेक गर्जन की गतिविधि जारी रहेगी। इसके बाद गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर बिजली गिर सकती है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा 29°N और 84°E, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना नर्मदापुरम, खरगांव, नंदूरबार, नवसारी और 20°N और 70°E से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 21:26:45
Privacy-Data & cookie usage: