270 KM की रफ्तार से आ रहा तूफान, कई शहरों में मचेगी तबाही, 11 लाख लोग शहर छोड़कर भागे…

www.khabarwala.news

schedule
2024-10-10 | 10:57h
update
2024-10-10 | 10:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
270 KM की रफ्तार से आ रहा तूफान, कई शहरों में मचेगी तबाही, 11 लाख लोग शहर छोड़कर भागे…

raipur@khabarwala.news

अमेर‍िका में सदी का सबसे बड़ा तूफान आ रहा है, जिससे कई शहरों में तबाही मचनी तय है. 270 क‍िलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हजारों घर तबाह होने की आशंका है. इसल‍िए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.

अमेर‍िका में मिल्‍टन तूफान तबाही लेकर आ रहा है. कई शहरों में दशहत फैली हुई है. 11 लाख से ज्‍यादा लोग शहर छोड़कर भाग गए हैं. यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार मिल्टन तूफान अभी 400 क‍िलोमीटर दूर है. यह कभी भी फ्लोरिडा के तट से टकरा सकता है. इसे सदी का सबसे बड़ा तूफान बताया जा रहा है, क्‍योंक‍ि इसकी रफ्तार 270 क‍िलोमीटर से ज्‍यादा है. प्रशासन ने इसे कैटेगरी-5 में रखा है, ज‍िसे अत्‍यंत खतरनाक माना जाता है. इसे कई घरों के उड़ने, कई शहरों की बिजली सप्‍लाई बाध‍ित होने का खतरा है.

Advertisement

राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों से तुरंत शहर को खाली करने की अपील की है. उनहोंने कहा-मिल्‍टन तूफान तेजी से आ रहा है. आप प्‍लीज अध‍िकार‍ियों के निर्देश का पालन करें. यूएस नेशनल हर‍िकेन सेंटर के मुताबिक, इसके टेम्बा के तट से टकराने की आशंका है, जहां की आबादी करीब तीस लाख है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तूफान की वजह से भारी बार‍िश होगी, जिससे बाढ़ आने की आशंका है. तेज हवाएं चलेंगी. इससे समुद्र में तूफानी लहरों की चेतावनी जारी की गई है. समुद्र में 10-15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं. इसमें कई घर डूब सकते हैं.

तूफान ऐसा जिसे क‍िसी ने नहीं देखा होगा

यूएस इमरजेंसी सेवा फेमा ने कहा, तूफान मिल्‍टन ऐसा होगा जैसा क‍िसी ने अब तक देखा नहीं होगा. सभी लोगों से तुरंत अपने घर खाली करने को कहा गया है. उन्‍हें सुरक्ष‍ित स्‍थानों पर ले जाया जा रहा है. पुल‍िस ने कहा, हमारा पहला मकसद हर क‍िसी की जान बचाना है. क‍िसी भी शख्‍स की इस तूफान में जान नहीं जानी चाहिए. क्‍योंक‍ि अगर ये आ गया तो तेज हवाएं चलेंगी और घर से निकलने का मौका नहीं मिलेगा. लापरवाही करने पर हजारों लोगों की जान भी जा सकती है. फ्लोर‍िडा के तटीय इलाकों में रहने वाले ज्‍यादातर लोगों को बाहर कर दिया गया है. एजेंसियां सबको सुरक्ष‍ित ठ‍िकानों पर पहुंचा रही हैं.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोर‍िडा के लोगों ने कहा-हमें पहली बार इतना खौफ महसूस हो रहा है. हमें अपना घर छोड़ना पड़ रहा है. सबसे बड़ी‍ चिंता सीनियर सिटीजन को लेकर है, क्‍योंक‍ि इस इलाके में बड़ी संख्‍या में सीन‍ियर सिटीजन हैं. यहां बहुत सारे लोग 1970 और 1980 के दशक में बने मोबाइल घरों में रहते हैं. यह काफी खतरनाक हैं, जो थोड़ी सी तूफानी हवा में नष्‍ट हो जाएंगे. तूफान की वजह से हजारों लोगों के बेघर होने का खतरा है.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 12:15:15
Privacy-Data & cookie usage: